सऊदी का शेफ दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार:हिसार में पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस किया, हाईकोर्ट ने समझौते के लिए कहा तो विदेश भागा

सऊदी अरब के लग्जरी होटल के शेफ हनी अरोड़ा को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हनी हिसार के राजीव नगर एरिया में रहता है। राजीव पर हिसार की युवती चारू को प्रताड़ित करने का आरोप है। चारू ने इसकी शिकायत बारह क्वार्टर पुलिस को दी थी। करीब 2 साल तक केस चलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चारू ने बताया कि 30 जून 2022 को उसकी हनी के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। इसके कुछ दिनों तक तो ठीक रहा उसके बाद उसका पति व सास-ससुर उसे तंग करने लगे। इसके बाद उसने हारकर बारह क्वार्टर चौकी में 11 जुलाई 2024 को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद पति पर दहेज प्रताड़ना में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद केस का ट्रायल शुरू हुआ तो ससुर ने पति की अग्रिम बेल की जमानत लगाई मगर वह कैंसिल हो गई। इसके बाद हाईकोर्ट में केस गया और कोर्ट ने हनी अरोड़ा को हाजिर होने के लिए कहा, मगर वह सउदी अरब भाग गया। इसके बाद पुलिस ने इसी साल उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की हनी अरोड़ा अपने घर आने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आया है। पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। हिसार में पीड़िता के वकील साहिल शर्मा ने कहा कि चारू का केस उन्होंने लड़ा था। हाईकोर्ट तक हनी को राहत नहीं मिली। इसके बाद वह विदेश भाग गया था। पुलिस ने उसे बुधवार को अरेस्ट किया है। जानिए पत्नी चारू ने अपनी शिकायत में क्या कहा... 3 साल पहले हुई थी शादी : चारू ने बताया कि 30 जून 2022 को उसकी शादी हनी से हुई। शादी के बाद हनी सउदी अरब चला गया और उसे हिसार ही रखने लगा। चारू ने बताया जिद करने पर वह उसे एक बार अपने साथ ले गया। मगर उसे कुछ दिन रखने के बाद वहां से भेज दिया। चारू ने बताया कि इसके बाद वह उसे कभी अपने साथ नहीं ले गया। उसने उससे कई बार कहा कि वह सउदी अरब उसके साथ रहना चाहती है, मगर वह उसे नहीं ले गया। सास-ससुर ताने मारने लगे : चारू ने बताया कि इस बीच उसका ससुर और सास दोनों ताने मारने लगे और दहेज के लिए तंग करने लगे। कभी कहते हमें ढंग का सामान नहीं मिला तो कभी कार के लिए कहते। चारू ने बताया कि उसने घर बसाने की कोशिश की। मगर पति चाहता था कि मैं हिसार ही रहूं। चारू ने बताया कि वह बीटेक पास है और जीवन में बहुत कुछ करना चाहती है। 29 मार्च 2024 को उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और पति ने 26 अप्रैल को उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। नंबर ब्लॉक मारने के पास दर्ज करवाई FIR : चारू ने बताया कि उसके पति ने जब उसे ब्लॉक मार दिया और बातचीत के सभी दरवाजे बंद हो गए। इसके बाद वह न्याय के लिए पुलिस के पास गई और शिकायत दर्ज करवाई। चारू ने बताया कि नवंबर में जब केस का ट्रायल शुरू हुआ तो ससुर ने अग्रिम बेल के लिए याचिका लगाई मगर वह डिसमिस हो गई। इसके बाद हाईकोर्ट में बेल लगाई और वह भी खारिज हो गई। इसके बाद कोर्ट ने आपसी रजामंदी का सुझाव दिया और पति को आदेश दिए कि वह देश से बाहर ना जाए। मीडिएशन चलती रही मगर विवाद बढ़ता गया: चारू ने बताया कि मिडिएशन के बीच कोर्ट ने आदेश दिए थी कि हनी अरोड़ा देश से बाहर नहीं जा सकता। इसी बीच उनका केस चलता रहा। फरवरी 2025 तक उसका पति बिना कोर्ट की परमिशन से विदेश आता जाता रहा। इसके बाद हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई तो उसकी परमिशन रद्द हो गई और जब हाईकोर्ट ने उसे पेश होने के आदेश दिए, मगर उसका पति गिरफ्तारी से बचने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस बीच पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया।

Aug 7, 2025 - 11:09
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow