जगराओं में हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:एक पर पहले से 11 केस, खजूरा रोड पर नाकाबंदी कर दबोचे

लुधियाना जिले की जगराओं सीआईए स्टाफ पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान गुलशन सिंह उर्फ गोशा के माई जीना जगराओं और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु के गांव पंडोरी आरिया धर्मकोट के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर सीआईए की रेड जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मलक चौक में चैकिंग कर रहे थे। गुप्त सूचना मिली कि आरोपी आस-पास के गांवों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर कोठे खजूरा रोड पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। कोर्ट से दो दिन का रिमांड मिला पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जांच में पता चला है कि गुलशन पर पहले से ही नशा तस्करी के 11 मामले दर्ज हैं। वहीं मनप्रीत पर एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल की जांच कर रही है। जांच अधिकारियों को शक है कि आरोपियों का किसी बड़े तस्कर से संबंध हो सकता है। पूछताछ के दौरान अन्य तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है। थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jun 1, 2025 - 01:02
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow