पंजाब में आज 6 जिलों में बारिश के आसार:नौतपा खत्म होने से पहले बदला मौसम, तापमान 1.4 डिग्री बढ़ा; लू अब तक 1 दिन चली
जून की शुरुआत हो गई है। नौतपा के 6 दिन बीत चुके हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और तूफानों के बार-बार सक्रिय एक्टिव होने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इस बीच 2 जून को नौतपा खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक लू चलने की संभावना नहीं है। आज भी हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह भी सामान्य के करीब ही बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां पारा 44.1 डिग्री पहुंच गया। पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश 1 जून- पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में आज बारिश का अनुमान है। वहीं, अन्य पूरे पंजाब में तापमान सामान्य रहेगा। 2 जून- नौतपा के आखिरी दिन 14 जिलों में बारिश का अनुमान है। पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 15 वर्षों में लू की स्थिति (2011–2025) पंजाब में आज मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।

What's Your Reaction?






