फाजिल्का में बीएसएफ ने निकाला पद चालन:एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान, 10 किमी. पदयात्रा कर दिया एकता का संदेश

एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत फाजिल्का में शनिवार को 65 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट के नेतृत्व में 10 किलोमीटर पद-चालन (पद यात्रा) का आयोजन किया गया। इस पद-चालन में वाहिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत वाहिनी के परिवार कल्याण की चीफ एग्जीक्यूटिव श्रीमती अनीता यादव के नेतृत्व में बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। इस पद चालन का उद्देश्य आमजन के बीच आपसी तालमेल और देश को एक जुट होने के प्रति जागरूक करना था। 2015 में शुरू किया गया था अभियान इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि, एक भारत- श्रेष्ठ भारत एक ऐसा अभियान है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किया गया था। जिसका उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोग, उनके द्वारा बोले जाने वाली अलग-अलग भाषाएं, अलग तरह का रहन-सहन, अलग तरह का खानपान और अलग तरह के संस्कारों वाले लोगों के बीच आपस में तालमेल बढ़ाना, सद्भावना बढ़ाना, उनको एकजुट करना और उनके बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों में बढ़ावा देकर देश को शक्तिशाली भारत के तौर पर उत्थान करना था। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान के तहत भारत सरकार के तमाम सरकारी विभाग आपसी तालमेल के साथ बहुत सारी कार्यविधि आयोजित करते हैं जिनसे आम जनता में आपसी तालमेल बढ़े और उनके बीच एक संदेश जाए कि एक भारत श्रेष्ठ भारत शक्तिशाली देश है।

Jun 1, 2025 - 01:03
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow