जालंधर में गुजरात पुलिस की छापेमारी:बिहार निवासी युवक गिरफ्तार, 4 मोबाइल जब्त, भारत-पाक हमले से जुडे़ फोटो-वीडियो मिले

जालंधर से गुजरात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल और तीन सिमकार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी के फोन से भारत-पाकिस्तान हमले के कई संदिग्ध वीडियो, न्यूज लिंक और फोन नंबर मिले हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी को साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि जालंधर पुलिस ने की है। आरोपी एक ऐप के जरिए लोगों से ठगी करता था। चर्चा है कि आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़ा हुआ था, हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। गुजरात के गांधी नगर से आई पुलिस ने आरोपी को जालंधर के भार्गव कैंप एरिया से काबू किया और अपने साथ लेकर चली गई। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। वह जालंधर के भार्गव कैंप एरिया स्थित गांधी नगर में किराये पर रहता था। आरोपी से मिली कई संदिग्ध वीडियो और नंबर गुजरात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मुर्तजा अली से बरामद फोन से कई संदिग्ध वीडियो और फोटो बरामद किए हैं, जो पाकिस्तान-भारत हमले से जुड़े हैं। कुछ संदिग्ध फोन नंबर भी बरामद हुए हैं। हालांकि, इसे लेकर जालंधर पुलिस का कहना है कि मुर्तजा साइबर क्राइम से जुड़ा था। जिसे गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया है। हमारी टीमें उनके साथ रेड के लिए गईं थीं। आरोपी ने खरीदा 25 मरले का प्लाट, मकान बना रहा था मुर्तजा ने हाल ही में गांधी नगर में 25 मरले का प्लाट खरीदा था। जिस पर वह 1.5 करोड़ रुपए खर्च कर आलीशान मकान बनवा रहा था। पुलिस ने जब उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपए का लेन-देन सामने आए। ये लेनदेन कहां और कैसे हुए, इस पर गुजरात की गांधीनगर पुलिस और एटीएस की टीमें काम कर रहीं हैं।

Jun 1, 2025 - 00:50
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow