झांसी में चाकू घोंपकर डॉग को मार डाला:नगर निगम का कर्मचारी है आरोपी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पकड़ा
झांसी में नगर निगम के एक कर्मचारी ने बेजुबान स्ट्रीट डॉग को मार डाला। पीछे से आकर पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले से उसकी आंतें फटकर बाहर निकल आई थी। यह देख आरोपी भाग गया। घायल डॉग को पशु प्रेमियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अब लोगों ने घायल डॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्विट कर दिया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी मोहल्ले का है। भौंका तो चाकू उठा लाया आरोपी बड़ागांव गेट बाहर निवासी जमुना बाल्मीकि नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। शुक्रवार दोपहर को वह शंकर सिंह बागीचा मोहल्ले में शराब के नशे में घूम रहा था। उस दौरान उसने स्ट्रीट डॉग से छेड़छाड़ कर दी। इस पर डॉग ने भौंकते हुए उसे दौड़ा लिया। इससे नाराज होकर जमुना घर से चाकू उठा लाया। उसने पीछे से आकर डॉग के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे डॉग लहूलुहान हो गया और उसकी सारी आंत बाहर निकल आई। काफी देर तक वह दर्द से छटपटाता रहा। लोगों की भीड़ जमा हो गई और पशु प्रेमियों को सूचना दी गई। वीडियो के बाद एक्शन सूचना मिलने पर कई पशु प्रेमी मौके पर पहुंच गए और डॉग को ई-रिक्सा से पशु डॉक्टर के पास ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने लहूलुहान डॉग वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी नगर निगम में सफाई कर्मचारी बताया जा रहा है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

झांसी में नगर निगम के एक कर्मचारी ने बेजुबान स्ट्रीट डॉग को मार डाला। पीछे से आकर पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले से उसकी आंतें फटकर बाहर निकल आई थी। यह देख आरोपी भाग गया। घायल डॉग को पशु प्रेमियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अब लोगों ने घायल डॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्विट कर दिया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी मोहल्ले का है। भौंका तो चाकू उठा लाया आरोपी बड़ागांव
गेट बाहर निवासी जमुना बाल्मीकि नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। शुक्रवार दोपहर को वह शंकर सिंह बागीचा मोहल्ले में शराब के नशे में घूम रहा था। उस दौरान उसने स्ट्रीट डॉग से छेड़छाड़ कर दी। इस पर डॉग ने भौंकते हुए उसे दौड़ा लिया। इससे नाराज होकर जमुना घर से चाकू उठा लाया। उसने पीछे से आकर डॉग के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे डॉग लहूलुहान हो गया और उसकी सारी आंत बाहर निकल आई। काफी देर तक वह दर्द से छटपटाता रहा। लोगों की भीड़ जमा हो गई और पशु प्रेमियों को सूचना दी गई। वीडियो के बाद एक्शन सूचना मिलने पर कई पशु प्रेमी मौके पर पहुंच गए और डॉग को ई-रिक्सा से पशु डॉक्टर के पास ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने लहूलुहान डॉग वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी नगर निगम में सफाई कर्मचारी बताया जा रहा है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
What's Your Reaction?






