8 अगस्त, शुक्रवार को वृष और कर्क राशि वालों को सफलता मिलेगी। तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। वृश्चिक और मकर राशि वालों को काम में आत्मविश्वास और परंपराओं का पालन करने से फायदा होगा। मेष और कन्या राशि के लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन... आज का दिन कुछ मानसिक उलझनों और आत्म-नियंत्रण की परीक्षा का है। परिवार में किसी महिला सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है। बच्चों के फैसलों को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर के माहौल में बेचैनी या चुप्पी का अनुभव हो सकता है। आज किसी पारिवारिक फैसले में आपकी भूमिका सीमित रह सकती है। किसी रुके हुए काम के कारण मन में असंतोष बना रह सकता है। करियर: आप खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े किसी फैसले पर असहमति या रुकावट आ सकती है। अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें। नई नौकरी या ट्रांसफर अभी रुका रह सकता है।
लव: प्रेम संबंधों में असुरक्षा या शक की भावना हावी रह सकती है। आप या आपका साथी भावनात्मक रूप से खुद को दूर कर सकता है। किसी पुराने विवाद की यादें फिर से आ सकती हैं।
स्वास्थ्य: ज्यादा सोचने की आदत शारीरिक थकान को बढ़ा सकती है। रीढ़ या गर्दन में अकड़न हो सकती है। ध्यान, प्राणायाम और भरपूर आराम से राहत संभव है।
लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 9 आज का दिन नई शुरुआत, प्रेरणा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार में किसी युवा सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बुजुर्गों का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा। घर में नए काम की योजना या यात्रा की तैयारी हो सकती है। आज आप अपनी ऊर्जा से दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। परिवार के विवाद सुलझने की संभावना है। कोई रुकी हुई योजना आज आगे बढ़ सकती है। करियर: आप अपने आइडिया को आज काम में बदल सकते हैं। इंटरव्यू, अपॉइंटमेंट या किसी प्रस्ताव पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा।
लव: प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा। सिंगल लोगों के जीवन में आकर्षक व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। आज किसी रिश्ते को नए स्तर पर ले जाने का विचार मन में आ सकता है।
स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की प्रेरणा मिलेगी। योग, व्यायाम या रनिंग शुरू करने का अच्छा दिन है। मानसिक रूप से भी उत्साह बना रहेगा। किसी पुरानी तकलीफ से भी राहत मिल सकती है।
लकी रंग: पीच, लकी नंबर: 2 आज का दिन संतुलन और संयम की जरूरत को दिखाता है। परिवार में मेलजोल और समझदारी बनाए रखने की जरूरत है। बुजुर्गों के साथ बातचीत से फायदा मिलेगा। घर में कोई रुका हुआ काम आज धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है। किसी विवाद को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। पारिवारिक प्रेम बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी है। कोई धार्मिक चर्चा या पूजा-पाठ की योजना बन सकती है। करियर: जो काम रुक गए थे, वे धीरे-धीरे गति पकड़ सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में टीम वर्क के जरिए बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने शब्दों और फैसलों में संतुलन रखना चाहिए।
लव: प्रेम संबंधों में तालमेल और भावनात्मक समझ की जरूरत है। आज किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में स्थिरता लाने के लिए आज बातचीत सबसे अच्छा साधन रहेगा।
स्वास्थ्य: पुराने रोगों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन और ध्यान का सहारा लें। ज्यादा तनाव से दूर रहें।
लकी रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 5 आज का दिन पूर्णता और संतोष का अनुभव कराने वाला रहेगा। परिवार के माहौल में संतुलन और खुशी बनी रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में जश्न जैसा माहौल बन सकता है। बुजुर्गों से अच्छी खबर या आशीर्वाद मिलेगा। घर में किसी काम की समाप्ति या नए काम की शुरुआत हो सकती है। परिवार वालों के साथ समय बिताना शांति देगा। परिवार के मतभेद खत्म हो सकते हैं। करियर: कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है या उसकी तारीफ हो सकती है। विदेश से जुड़े कामों में तरक्की संभव है। जो लोग ट्रांसफर या बड़े पद का इंतजार कर रहे थे, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा सौदा सफल हो सकता है।
लव: प्रेम संबंधों में मैच्योरिटी और स्थिरता आएगी। लंबे समय से चला आ रहा कोई तनाव खत्म हो सकता है। आज का दिन नए संबंधों को एक गंभीर रूप देने का है। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा और संतुलन बना रहेगा। मानसिक रूप से भी आप शांत और संतुष्ट महसूस करेंगे। खान-पान में संयम और दिनचर्या में संतुलन से लाभ मिलेगा।
लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 1 आज का दिन नई शुरुआत और अप्रत्याशित अनुभवों से जुड़ा रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार में लापरवाही देखने को मिल सकती है। बच्चों के साथ बातचीत में प्यार से पेश आएं। वे किसी नए काम की ओर आकर्षित हो सकते हैं। किसी नई योजना की शुरुआत हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। सामाजिक दायरे में नए संपर्क बन सकते हैं। परिवार के मामलों में लापरवाही से बचें। करियर: कोई अप्रत्याशित ऑफर या मौका आपको चौंका सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज पहला कदम उठाने का अच्छा समय है। जोखिम भरे फैसलों में समझदारी रखें। स्टूडेंट्स को नई स्ट्रीम या कोर्स से जुड़ा विचार आकर्षित कर सकता है।
लव: प्रेम संबंधों में आज कुछ नया शुरू हो सकता है। सिंगल लोगों को कोई नया आकर्षण हो सकता है। हालांकि, भावनाओं में बहने से पहले सोच-विचार जरूरी है। शादीशुदा लोगों को साथी की किसी नई आदत या योजना को लेकर आश्चर्य हो सकता है।
स्वास्थ्य: आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। मानसिक रूप से आप कुछ हल्के और बिंदास रहेंगे, लेकिन भावनात्मक असंतुलन से बचना चाहिए। आज किसी भी तरह का प्रयोगात्मक इलाज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लकी रंग: वायलेट, लकी नंबर: 3 आज का दिन धैर्य और इंतजार का है। परिवार में किसी पुराने फैसले के नतीजे सामने आ सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई योजना अब धीरे-धीरे सफल होती दिखेगी। परिवार में कोई लंबा इंतजार वाला काम आज कुछ तरक्की दिखा सकता है। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी। पैसे से जुड़े मामलों में स्थिरता रहेगी, पर कोई बड़ा फैसला अभी टाल दें। किसी पुराने प्रयास का अच्छा नतीजा या लाभ मिल सकता है। करियर: आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतर है जो किसी प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी बातें अभी इंतजार में हैं, लेकिन प्रगति की राह पर हैं। नई नौकरी के इच्छुक लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
लव: प्रेम संबंधों में स्थिरता तो रहेगी, लेकिन भावनात्मक गहराई की कमी महसूस हो सकती है। कोई पुराना मतभेद आज हल्का होकर सामने आ सकता है। धैर्यपूर्वक साथी की बातों को सुनना चाहिए।
स्वास्थ्य: जो लोग नियमित इलाज या डाइट फॉलो कर रहे हैं, उन्हें धीरे-धीरे अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। थकान, धीरे पाचन या नींद की कमी परेशान कर सकती है। मन शांत रखने के लिए ध्यान और प्रकृति के संपर्क में रहना फायदेमंद रहेगा।
लकी रंग: मैरून, लकी नंबर: 9 आज का दिन आपके कौशल, आत्मविश्वास और बात करने की क्षमता को सामने लाने का है। परिवार में आपकी सलाह या नेतृत्व से किसी रुके हुए काम में तेजी आएगी। बच्चों से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है। घर के फैसलों में आपकी भूमिका खास रहेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप सबकी नजरों का केंद्र बन सकते हैं। आर्थिक रूप से आप कोई नया विचार या योजना शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। करियर: आप अपनी चतुराई और काबिलियत से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे। इंटरव्यू, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट या ग्राहक से बात शुरू हो सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें मनचाही दिशा में मौका मिल सकता है।
लव: प्रेम संबंधों में नयापन और उत्साह रहेगा। जिनके संबंधों में रुकावट थी, वे आज समाधान की ओर बढ़ सकते हैं। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन में बातचीत और समझदारी से संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: आप दिनभर एक्टिव रहेंगे। योग, ध्यान, या कोई नया फिटनेस रूटीन शुरू करने का सही समय है। गले से जुड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन नियंत्रण में रहेगी।
लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 2 आज का दिन आत्म-संतोष, मन की शांति और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा रहेगा। घर में किसी पुरानी इच्छा के पूरा होने का संकेत है। कोई मनपसंद चीज खरीदना या परिवार में प्यार और सद्भाव का माहौल बनना संभव है। बुजुर्गों से तारीफ मिलेगी। बच्चों की तरफ से सफलता या खुशी की खबर मिल सकती है। कोई पारिवारिक कार्यक्रम या पसंदीदा जगह की यात्रा की संभावना है। पैसों के मामले में कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है या कोई उधार वापस मिल सकता है। करियर: नौकरी में आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जो लोग इंटरव्यू या परीक्षा में कोशिश कर रहे थे, उन्हें अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रमोशन की खबर या टीम में पहचान मिल सकती है।
लव: प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन और आपसी समझ बढ़ेगी। साथी के साथ कोई मनपसंद समय बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा, किसी अधूरी ख्वाहिश का पूरा होना संभव है।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से संतुलन बना रहेगा। नींद अच्छी आएगी और मन में शांति का अनुभव होगा। पुराने स्वास्थ्य प्रयासों का असर दिखाई देगा। योग और प्राणायाम से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4 आज का दिन तर्क, विवेक और साफ सोच का रहेगा। परिवार में किसी फैसले को लेकर आपसे मार्गदर्शन या साफ राय मांगी जा सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई गंभीर मुद्दा सामने आ सकता है, जिसमें आपकी समझदारी काम आएगी। बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान दें। किसी महिला सदस्य की भावनात्मक स्थिति को समझने की जरूरत हो सकती है। परिवार के रिश्तों में दूरी नहीं, बल्कि भावनात्मक स्पष्टता लाएं। पैसों के मामलों में साफ योजनाएं बनेंगी। करियर: अपनी तेज बुद्धि और फैसला लेने की क्षमता से समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। महिलाएं खास तौर पर नेतृत्व की भूमिका में चमकेंगी। वरिष्ठों के साथ आपकी राय को सम्मान मिलेगा। जो लोग कानून, प्रशासन, लेखन या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उनके लिए तरक्की के संकेत हैं।
लव: प्रेम संबंधों में ईमानदारी और साफ बातचीत जरूरी है। अविवाहित लोगों को किसी तेज बुद्धि और स्वतंत्र स्वभाव के व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। शादीशुदा जीवन में साथी की उम्मीदें ज्यादा हो सकती हैं, समझदारी और धैर्य से स्थिति संभालें।
स्वास्थ्य: आंखों में परेशानी या ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत सामने आ सकती है। मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। पानी और आराम का संतुलन बनाए रखें।
लकी रंग: काला, लकी नंबर: 8 आज का दिन परंपरा, अनुशासन और परिवार के मूल्यों पर केंद्रित रहेगा। घर में किसी बुजुर्ग की सलाह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। धार्मिक या पारंपरिक कामों में भागीदारी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ा कोई फैसला आपको लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी पुराने रीति-रिवाज या संस्कार से जुड़ा आयोजन भी संभव है। आर्थिक मामले स्थिर रहेंगे, लेकिन निवेश पारंपरिक योजनाओं में करना फायदेमंद होगा। करियर: परंपरागत तरीकों और नियमों का पालन करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा और सरकारी कामों में सफलता की संभावना है। प्रमोशन या स्थायी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है।
लव: प्रेम संबंधों में स्थिरता और परिवार की मंजूरी का विषय महत्वपूर्ण हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए ऐसे प्रस्ताव आ सकते हैं जो पारंपरिक और सही होंगे। शादीशुदा जीवन में धार्मिक या आध्यात्मिक जुड़ाव से निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: जोड़ों का दर्द या शरीर में अकड़न हो सकती है। नियमित दिनचर्या और योग का पालन करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान फायदेमंद होगा। बुजुर्गों की सेहत में सुधार संभव है।
लकी रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 7 आज का दिन आत्मविश्वास, स्पष्टता और नेतृत्व की भावना से भरा रहेगा। आप परिवार में सलाहकार या फैसला लेने वाले की भूमिका निभा सकते हैं। किसी महिला सदस्य की उपलब्धि या नेतृत्व पर गर्व होगा। बच्चों से जुड़ी किसी प्रतियोगिता या रचनात्मक गतिविधि में सफलता संभव है। सामाजिक कामों या सार्वजनिक आयोजनों में भागीदारी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, पर खर्चों में संयम रखें। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि जश्न का कारण बन सकती है। करियर: आप अपनी समझदारी और नेतृत्व क्षमता से दूसरों पर प्रभाव डालेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या टीम लीडरशिप की जिम्मेदारी मिल सकती है। महिला पेशेवरों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ है। जो लोग राजनीति, मीडिया या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उन्हें मान-सम्मान मिलने की संभावना है।
लव: प्रेम संबंधों में आज आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। साथी आपके आत्मविश्वास और साफ सोच से प्रभावित होगा। सिंगल लोगों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है।
स्वास्थ्य: जो महिलाएं हार्मोनल या स्किन संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं, उन्हें राहत मिल सकती है। योग, वॉक या कोई शारीरिक क्रिया दिन को और बेहतर बना सकती है। नींद की गुणवत्ता सुधर सकती है।
लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 5 आज का दिन आत्मनिर्भरता, संतुलन और आंतरिक संतोष से भरा रह सकता है। आप अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा करने का मन बनाएंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा और किसी वरिष्ठ सदस्य से सहयोग या तारीफ मिल सकती है। बच्चों की ओर से अच्छी खबर संभव है। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश का लाभ भी मिल सकता है। घर की सजावट या कोई व्यक्तिगत विलासिता की वस्तु खरीदने का विचार बन सकता है। करियर: आपकी मैच्योरिटी और आत्मनिर्भरता की तारीफ होगी। जो लोग फ्रीलांसिंग, लेखन, डिजाइनिंग या अकेले प्रोजेक्ट्स में हैं, उन्हें खास सफलता मिल सकती है। प्रमोशन की उम्मीद रखने वाले कर्मचारियों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
लव: प्रेम संबंधों में आज आप भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे। अपने आत्म-सम्मान को बनाए रखते हुए आप रिश्ता निभाना चाहेंगे। जो लोग सिंगल हैं, वे खुद से प्रेम करने और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देने के मूड में रह सकते हैं।
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आत्मविश्वास और संतुष्टि की भावना आपको सकारात्मक बनाए रखेगी। जो लोग वजन या फिटनेस पर काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। ध्यान और प्रकृति से जुड़ना मानसिक शांति देगा।
लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 3