हिमाचल के मंडी में पहाड़ गिरा, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद:UP में तेज बारिश, अमरोहा-जौनपुर में मकान ढहा; MP-उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में यलो अलर्ट

हिमाचल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे रास्ता बंद हो गया। वहीं, मंडी जिला की ही धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी सड़क पर भी पहाड़ गिरने से रास्ता बंद है। यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को किसी भी राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज और MP-उत्तराखंड समेत 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 4 तस्वीरें... राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से देखिए...

Aug 9, 2025 - 07:29
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow