अबोहर में युवक ने की आत्महत्या:10 साल के बच्चे का पिता शराब पीने का आदी था; कमरे में फंदे पर लटका मिला

अबोहर में आर्य नगर में बीती रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक पलंबर ने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वह एक दस साल के बेटे का पिता था। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, आर्य नगर गली नंबर 5 में रहने वाला गोपाल सिंह पेशे से पलंबर था। उसने कल शाम को अज्ञात कारणों से अपने कमरे में फंदा लगा लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सुखमंदर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब का अत्यधिक सेवन करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई उन्हीं के आधार पर की जाएगी।

Jun 1, 2025 - 01:03
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow