लंदन में प्रवासी राजस्थानी बनाएंगे राजस्थान भवन, राजस्थानी विद्यार्थियों व पर्यटकों को मिलेगी रियायत
नागौर. यूके में रहने वाले राजस्थान के प्रवासियों ने लंदन में राजस्थान भवन बनाने का निर्णय लिया है। राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट, यूके की ओर से लंदन में मनाए गए तीज महोत्सव के दौरान यह निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रवासी भारतीय हनुमंत सिंह ने राजस्थान भवन करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा, जहां लंदन जाने वाले राजस्थानी विद्यार्थियों और राजस्थानी पर्यटकों के लिए उचित खर्च पर रहने का अस्थाई बंदोबस्त किया जाएगा। साथ ही राजस्थानी समाज के शादी-विवाह जैसे समारोह की व्यवस्था होगी। यहां राजस्थानी भाषा और संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए विभाग बनेगा एवं इससे होने वाली आय का 10 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए दान दिया जाएगा।

What's Your Reaction?






