पंजाब के 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, डैमों का जलस्तर बढ़ा, अगले 2 दिन के लिए चेतावनी जारी

पंजाब में आज मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी जिलों में बुधवार तक हल्की या सामान्य बारिश के आसार हैं। सोमवार शाम तक कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई और कई जगहों पर हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव देखा गया। राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की गिरावट आई है, हालांकि तापमान अब भी सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान अमृतसर में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 34 डिग्री और पटियाला में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हिमाचल में पानी से बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर बांधों पर भी हो रहा है। 04 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे तक सतलुज, ब्यास और रावी नदियों पर बने प्रमुख बांधों में जल स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। पंजाब राज्य में बारिश को लेकर जारी जानकारी • 5 से 6 अगस्त तक पंजाब के उत्तर, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। • 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। • 6 अगस्त को पंजाब के कुछ अलग-अलग स्थानों पर अति भारी वर्षा (12 सेमी या उससे अधिक) की संभावना जताई गई है। यह भारी व अति भारी वर्षा मुख्यतः उत्तर, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी पंजाब, खासकर पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और आसपास के जिलों में हो सकती है। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

Aug 5, 2025 - 16:33
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow