युवती की बहन बोली- परेशान कर रहा था सुमित:फैक्ट्री में दीदी का पकड़ लिया था हाथ, मसवानपुर में युवक की हत्या का मामला
दीदी की शादी तय होने के बाद सुमित उन्हें परेशान कर रहा था, कह रहा था कि मुझसे शादी कर लो… एक दिन तो दीदी का उसने फैक्ट्री में सबके सामने हाथ पकड़ लिया था, बोला था कि शादी नहीं करोगी तो किसी का तुम्हे होने नहीं दूंगा… दीदी एक लड़के को पसंद करती थीं, जिस पर पापा ने उसकी शादी दो माह पहले तय हो गई थी। 3 अगस्त को दीदी ने उसे समझाने के लिए फोन किया तो वो गलत हरकत करने लगा था। यह जानकारी युवती की बहन ने दैनिक भास्कर एप को दी। सुमित का शव मिलने के बाद उसकी बहन नैना चंद कदम दूर रहने वाली उसकी प्रेमिका के घर पहुंची, लेकिन पूजा के कमरे में ताला लटका लटका हुआ था। युवती की बहन कमरे के बाहर मौजूद थी। जिसको देख नैना बिफर पड़ी। 12 साल पहले मसवानपुर रहने आया था सुमित सुमित और उसका परिवार बीते 12 साल पहले मसवानपुर स्थित मकान में रहने आया था। चचेरे भाई अनिकेत ने बताया कि इससे पहले सुमित नारायनपुरवा में किराए के मकान पर रहता था। करीब 3 साल पहले सुमित का अफेयर शुरू हुआ था। युवती और उसकी बहन मसवानपुर स्थित तंबाकू फैक्ट्री में काम करती थी। युवती के चक्कर में सुमित भी फैक्ट्री में काम करने के लिए जाने लगा था। फैक्ट्री में काम करने वाले युवक को दीदी पसंद करने लगी थीं युवती की बहन ने बताया कि दीदी सुमित को पंसद नहीं करती थीं। फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक को दीदी पसंद करने लगी थी। जून में दीदी ने युवक के बारे में घरवालों को बताया था, जिस पर पापा ने उसकी शादी तय कर दी थी। अगले साल दीदी की शादी होनी थी, इलाके के लोगों से सुमित को पता चल गया था, कि दीदी की शादी तय हो गई है। जिसके बाद सुमित बहन पर शादी करने का दबाव बनाने लगा था। दीदी को नशीला पदार्थ सुंघा की थी गलत हरकत 3 अगस्त को दीदी ने सुमित को फोन कर समझाने के लिए घर बुलाया था, सुमित शादी का दबाव बनाने लगा तो दीदी ने कहां हम तुमसे शादी नही कर सकते, तुम हमारे भाई लगते हो। इसके बाद सुमित ने बहन को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया, इसके बाद गलत हरकतें की और वीडियो बना लिया था। जानकारी होने पर पापा रविवार को शिकायत करने पहुंचे थे। बहन ने सुमित का मोबाइल देख उठा लिया था। जानिए पूरा मामला…. 5 घर दूर रहने वाली लड़की से लव अफेयर था मसवानपुर में रज्जन गौतम गोविंदनगर की पान मसाला फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता और 4 बच्चे खुशबू, सुमित (18), पायल और नैना हैं। उनके चचेरे भाई अनिकेत लाजपत नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुमित शादी पार्टी में वेटर का काम करता था। सुमित के घर से 5 घर छोड़कर एक परिवार रहता है। उनकी लड़की से करीब 2 साल से सुमित का लव अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। रात 8 बजे कॉल आई, सुमित मोबाइल घर पर छोड़कर निकल गया अनिकेत ने बताया- 3 जुलाई की रात सुमित घर पर ही था। रात 8 बजे सुमित के पास फोन आया। सबको यही पता था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है। उसी ने मिलने बुलाया था। इसके बाद सुमित कॉल हिस्ट्री डिलीट करके मोबाइल घर पर ही छोड़कर चला गया था। फर वो लौटकर नहीं आया। रात 12 बजे तक परिवार वाले इंतजार करते रहे। फिर ढूंढना शुरू किया। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन किए गए। लेकिन, आधी रात तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घरवालों ने रावतपुर थाने में गुमशदगी दर्ज कराई। पतंग उड़ाने गए बच्चों को मिली लाश बुधवार को फर्रा मस्जिद के आसपास रहने वाले बच्चे खाली प्लॉट में पतंग उड़ाने गए थे, इस दौरान एक बच्चे ने प्लॉट में ईंटों के नीचे एक लाश दबी है। जिसके बाद हल्ला मचा और पुलिस को बुलाया गया। चूंकि सुमित का घर करीब ही था, इसलिए उसके परिवार वाले भी यहां पहुंच गए। इस दौरान परिवार ने युवक के टूटे हुए दांत और उसके कपड़ों से शव की पहचान की। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप युवती के बहन ने बताया कि सुमित दीदी पर जबरन शादी का दबाव डाल रहा था। सुमित दीदी पर शादी का दबाव डाल रहा था। विरोध करने पर सुमित दीदी की अश्लील वीडियो वायरल कर बर्बाद करने की धमकी दे रहा था। जिस बात की जानकारी होने पर उनके परिजन युवक के घर उसे समझाने गए थे।

What's Your Reaction?






