जवद्दी टकसाल में 15 से 27 अगस्त तक विविध आध्यात्मिक समागम होंगे

भास्कर न्यूज | लुधियाना जवद्दी टकसाल के संस्थापक और शिरोमणि गुरमत संगीत प्रचारक संत बाबा सुच्चा सिंह जी की 23वीं पुण्यतिथि 15 से 27 अगस्त तक श्रद्धा व सेवा भाव से मनाई जाएगी। टकसाल प्रमुख संत बाबा अमीर सिंह जी ने बताया कि यह आयोजन एक आध्यात्मिक समागम के रूप में होगा। 15 से 22 अगस्त तक रोज रात 8 से 9:15 बजे तक नाम सिमरन अभ्यास होगा। 23 अगस्त को भाई अमनदीप सिंह की ओर से सिमरन समागम होगा। 24 अगस्त को गुरु इतिहास कथा, रहरास साहिब पाठ और विशेष कीर्तन दरबार होगा। 25 अगस्त को श्री अखंड पाठ साहिब की शुरूआत और गुरबाणी गायन प्रतियोगिता होगी। शाम को गुरमत रागी सभा कीर्तन दरबार सजाएगी। 26 अगस्त को सुखमनी साहिब का पाठ और श्री दरबार साहिब के हजूरी रागियों का कीर्तन होगा। रात को आत्मरस कीर्तन दरबार होगा, जिसमें शहर की सभी सेवा सोसायटियों की महिलाएं जत्थों सहित भाग लेंगी। 27 अगस्त को अखंड पाठ के भोग और दोपहर तक गुरमत-संत समागम होगा, जिसमें सिख पंथ की हस्तियां, संत-महापुरुष, रागी व ढाडी जत्थे गुरबाणी की रसधारा बहाएंगे।

Aug 8, 2025 - 06:57
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow