रीलबाज दरोगा, प्रयागराज बाढ़ में फेमस हुए:गंगा घर में आईं, तो पूजा की; रौब इतना कि घर तक जाने में डरते हैं नाववाले
सोशल मीडिया पर प्रयागराज के रीलबाज दरोगा छाए हुए हैं। जलस्तर बढ़ने पर गंगा का पानी इनके घर तक आया, तो पूजा-अर्चना की। अपनी घर की बालकनी और दूसरी मंजिल से बाढ़ में छलांग लगाने का वीडियो भी पोस्ट किया। बाढ़ आने के बाद 12 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। दरोगा चंद्रदीप निषाद के सोशल मीडिया अकाउंट पर 250 से ज्यादा रील हैं। वो वर्दी और सिविल ड्रेस, दोनों में रील्स बनाते हैं। एक रील में वह अपनी पत्नी को 'पी' कैप पहनाते हुए दिख रहे हैं। दरोगा चंद्रदीप निषाद से बातचीत के लिए दैनिक भास्कर टीम ने उनके घर 'निषादराज भवन' तक पहुंचकर बातचीत का प्रयास किया। पहले तो कोई नाव वाला उनके घर के करीब जाने को तैयार नहीं हुआ। कारण, दरोगा का रुआब बताया गया। बहुत मुश्किल से एक नाव वाला तैयार हुआ, मगर 500 रुपए की डिमांड रख दी गई। पढ़िए पूरा घटनाक्रम... नाविक बोले- घर गए, तो हमारी खैर लेने वाला कोई नहीं बचेगा शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे दैनिक भास्कर टीम दरोगा चन्द्र दीप निषाद का पता खोजते हुए दारागंज कस्बे में मोरी रोड पर पहुंची। मोरी रोड की सड़क पर एक मंजिल तक गंगा का पानी था। दारागंज की गंगा प्रतिमा से दरोगा चंद्रदीप निषाद का घर मुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर था, लेकिन बिना नाव के उनके घर तक पहुंचना मुश्किल था। खुद दरोगा और उनका परिवार बाढ़ के चलते घर की दूसरी मंजिल में शिफ्ट हो चुके हैं। गंगा प्रतिमा के पास खड़े होकर हमने नाव वालो से दरोगा सीडी निषाद के घर तक ले चलने का आग्रह किया। नाविक दरोगा का नाम सुनते ही कहने लगे कि आपको अगर दरोगा के घर लेकर गए तो हमारी खैर लेने वाला कोई नहीं बचेगा। हमें नाव से दरोगा के घर लेकर जाने वाला कोई भी नाविक तैयार नहीं था। हमने रुपए तक देने की बात कही, लेकिन नाविक एक सुर में सिर्फ ये ही कह रहे थे कि दरोगा जी दबंग हैं। आप तो चले जाएगे, बाद में सब कुछ हमें झेलना पड़ेगा। दरोगा के घर तक जाने के लिए हमने करीब 2 घंटे तक नाविकों से मिन्नतें की, लेकिन सबका एक ही जवाब रहा। हैरान होकर हमने वापस लौटने का फैसला किया। अचानक हमारे दूसरे साथी ने एक नाविक से दरोगा के घर के आगे अपना घर बताकर छोड़ने का बहाना किया। तब वह राजी हुआ। नाविक ने 80 मीटर दूर नाव से छोड़ने के लिए हमसे 500 रुपए की मांग की। दरोगा के घर पर नाव को धक्का दे दिया अब हम करीब 5.30 बजे नाव पर सवार हुए और बढ़ चले। नाविक से हमने दरोगा के घर के पास रुकने को कहा तो वह बुरी तरह डर गया। हमने दरोगा के घर के अंदर से बाढ़ का पानी बाहर निकाल रहे युवक से दरोगा जी के बाते में पूछा तो वह कुछ नहीं बोला। हमने फिर से बात करने की कोशिश की तो नाराज हो गया और उसने दरवाजे पर लगी हमारी नाव को धक्का देकर दूर बाढ़ के पानी में ढकेल दिया। उसने हिदायत देते हुए कहा कि हमें किसी से कोई बात नहीं करनी है। नाविक हमें घर से दूर लेकर चला गया। उसने हमें बताया कि दरोगा इलाके के खासे दबंग व्यक्तियों में से हैं। उनके सामने कोई ऊंची आवाज में बात नहीं करता। इस दौरान नाविक के चेहरे पर खासा डर दिखाई पड़ा। नाविक से हमने बात कर दरोगा के बारे में जानने की कोशिश की। उसने कहा- अक्सर उनके कारनामे सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन पुलिस में होने के कारण उनपर कोई लांछन नहीं लगता है। दरोगा चंद्रदीप निषाद के पड़ोसियों से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन सबने मना कर दिया। बाढ़ पर दरोगा की कई रील वायरल 1 अगस्त, सुबह की रील 1 अगस्त को चंद्रदीप निषाद ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। उन्होंने दरवाजे पर गंगा पूजन किया। फूल चढ़ाकर गंगा मां को दूध अर्पित किया। लिखा- आज सुबह ड्यूटी पर निकलते समय मां गंगा का आगमन हमारे घर पर हुआ। अपने दरवाजे पर मां गंगा का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। जय गंगा मैया। 1 अगस्त, दोपहर की रील इसके कुछ घंटे बाद गंगा का जलस्तर बढ़ा और पानी घर के अंदर तक घुस गया। ग्राउंड फ्लोर पर करीब साढ़े चार से 5 फीट तक पानी भर गया। तब दरोगा ने दूसरा वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह घर के कमरे में खड़े हैं और पानी उनके गले तक है। दरोगा ने कमरे में ही गंगा में डुबकी लगाई। वीडियो पोस्ट करके कैप्शन लिखा- आज मां गंगा का पूरी तरह से मेरे घर में आगमन हो गया। मैंने अपने घर में आस्था की डुबकी लगाई। जय गंगा मैया। 1 अगस्त, शाम की रील 1 अगस्त की शाम को ही दरोगा ने तीसरा वीडियो डाला। जिसमें गंगा का जलस्तर और बढ़ा हुआ दिख रहा है। दरोगा अपनी घर की बालकनी से छलांग लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने चेतावनी भी लिखी- आज मां गंगा की गोद में... जय गंगा मैया। नोट- आपसे अनुरोध है कृपया इस तरह की चीजों को करने का प्रयास न करें, मैं भूतपूर्व राष्ट्रीय तैराक हूं। इसके बाद दरोगा गली में भी तैरते नजर आए। बैकग्राउंड में गाना बजता है... न मानो, तो गंगा मां हूं, न मानो तो बहता पानी। 1 अगस्त को गंगा का जलस्तर जब बढ़ना शुरू हुआ तब दरोगा चंद्रदीप निषाद के घर तक पानी पहुंचा। उन्होंने एक-एक कर सोशल मीडिया पर 3 वीडियो शेयर किए। इनमें वह कभी घर की चौखट पर गंगा की पूजा, तो कभी घर के अंदर डुबकी और बालकनी से छलांग लगाते दिखे। मंगलवार को दरोगा की एक और रील सामने आई है। फेसबुक पर दरोगा के 30 हजार फॉलोअर चंद्रदीप निषाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर करीब 30,000 लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनके वीडियो पर हजारों की संख्या में व्यूज आ रहे हैं। वह न सिर्फ रील बनाते हैं, बल्कि उनमें वह प्रोफेशनल नजर आते हैं। कई वीडियो में वह वर्दी में नजर आते हैं, तो कुछ वीडियो में अपने परिवार के साथ। ----------------------- ये भी पढ़ें... चंदौली में 4 किंग कोबरा, फन फैलाकर फुफकारते दिखे:महिला ने बनाया VIDEO; बोली- सांप-बिच्छुओं ने जीना मुश्किल कर दिया चंदौली में गंगा नदी उफान पर है। धानापुर के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नौघरा गांव में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। ख

What's Your Reaction?






