निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक की मौत:बस्ती में लिंटर ढलाई के दौरान हुआ हादसा, चार अन्य घायल, अस्पताल में भर्ती

बस्ती के सोनाहा थाना क्षेत्र के कोठीली गांव में रविवार रात एक हादसा हो गया। गांव निवासी अजय के निर्माणाधीन मकान की छत ढालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई। हादसे में पांच लोग मलबे के नीचे दब गए। इनमें से पवन कुमार (20) की मौत हो गई। विनय, इंद्रजीत, जैसराज और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत डालने के दौरान उसकी संरचना कमजोर पड़ गई और पूरा स्लैब नीचे आ गिरा। मलबे में दबे पवन कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर है। एक को अतिरिक्त निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, की छत ढालने में तकनीकी खामी या जल्दबाजी के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aug 11, 2025 - 00:20
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Suraj Singh Welcome to My Profile