प्रयागराज में तेज बारिश, महिला थाने में पानी भरा:स्कूल बंद किए गए, शहर में हर जगह जलभराव, देखिये भास्कर टीम की आंखों देखी
संगम नगरी प्रयागराज बाढ़ की जद में है। इसी में दो दिनों से हो रही कई घंटे की बारिश में मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। सोमवार को सुबह से तेज बारिश की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया है। पुराने शहर के साथ ही सिविल लाइंस तक की सड़कें पानी से लबालब हैं। स्कूल बंद हो गए, बाजारों मं सन्नाटा है और सड़कें खाली हैं। सिविल लाइंस में एसीपी कार्यालय, सिविल लाइंस थाना और महिला थाने के सामने पानी भर जाने से दिक्कत हो रही है। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक काले बादलों की वजह से अंधेरा छाया रहा। कई घंटे लगातार बारिश की वजह से शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती भी शुरू हो गई। बाढ़ की वजह से शहर के एक दर्जन मुहल्लों में यूं भी बिजली सप्लाई ठप थी, बाढ़ से डूबे गांवों में पांच दिनों से बिजली नहीं है। इसके साथ ही बारिश की वजह से लोकल फाल्ट ने इस मुश्किल को और बढ़ा दिया। पुराने शहर के रोशनबाग इलाके में तारा बाबू की गली मुहल्ले में बारिश की वजह से दो मकान ढह गए। हादसे में दो लोग जख्मी हुए हैं। कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं। बाढ़ और बारिश से बिगड़ते हालातों पर प्रशासन के अधिकारी नजर बनाए हैं। निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी गिरने से रास्ता पूरी तरह ब्लाक हो गया है। इसी प्रकार प्रयागराज जंक्शन के समाने घुटनों तक पानी भरा हुआ है। पुराने शहर के हालात तो बद से बदतर हो गए। शाहगंज, नखासकोहना, पत्थर गली, बक्शी बाजार, रानीमंडी, अकबरपुर, अटाला, रसूलपुर, करेली आदि इलाकों में घुटने तक पानी भर गया। पॉश इलाके सिविल लाइंस, टैगोर टाउन, जार्जटाउन, कर्नलगंज, कटरा, अल्लापुर आदि में भी जगह जगह जलभराव हो गया। जानिये रविवार को प्रयागराज का हाल क्या था ... प्रयागराज में बारिश-बाढ़ से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?






