मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां:बनाया गया वाटरप्रूफ पंडाल, 22 अरब 63 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अगस्त, बुधवार को नाथ नगरी बरेली आ रहे हैं। बरेली कॉलेज में वे जनसभा को संबोधित करेंगे और 22 अरब 63 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम के आगमन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। डीएम और SSP ने किया निरीक्षण बुधवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड में जनसभा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। इसी के चलते डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यहीं पर डीएम और एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ ब्रीफिंग भी की। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे बरेली पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद बरेली कॉलेज ग्राउंड पर बरेली के विकास को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीएम मंच पर पहुंचकर लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे। उसके बाद वह 22 अरब 63 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 1600 पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र 1600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रूफटॉप ड्यूटी भी तैनात की गई है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी रहेंगे। 1 RAF और 3 कंपनियां PAC की लगाई गई हैं। जनसभा स्थल पर एडिशनल एसपी और सीओ को सुपर जोन, जोन और सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। ट्रैफिक एडवाइजरी — यातायात पुलिस बरेली 1. सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक परसाखेड़ा रोड नंबर 01, विल्चा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। 2. दिल्ली/रामपुर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें बदायूं जाना है, वे झुमका तिराहा, बड़ा बाईपास, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होते हुए जाएंगे। 3. नैनीताल/पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन भी इसी रूट से बदायूं जाएंगे। 4. दिल्ली/रामपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जाएंगे। 5. लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा होकर बड़े बाईपास से जाएंगे। 6. बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी और फिर ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। 7. बदायूं/लखनऊ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सैटेलाइट बस स्टैंड तक जाएंगी। 8. दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से आने वाली बसें झुमका, विल्वा, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड जाएंगी। 9. पुराना रोडवेज बस स्टैंड से सभी बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। 10. इज्जतनगर, डेलापीर और 100 फुटा से आने वाले छोटे वाहन 100 फुटा, सुरेश शर्मा नगर, बीसलपुर तिराहा होते हुए जंक्शन तिराहा जा सकेंगे। छोटे वाहनों का डायवर्जन 1.श्यामतगंज चौराहा, ईट पजाया से कोई भी वाहन बरेली कॉलेज की ओर नहीं जाएगा। 2.बिजलीघर तिराहा से गांधी उद्यान की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। 3.अक्षर विहार तिराहा से सर्किट हाउस चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। 4.कचहरी/एसबीआई तिराहे से सर्किट हाउस चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। 5.चौपला पुल से पुलिस लाइन की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। विशेष एडवाइजरी

What's Your Reaction?






