आगरा में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च:जलभराव के खिलाफ जताया विरोध, गांधी प्रतिमा की मरम्मत की मांग

आगरा में शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक ने मंगलवार को गांधी पार्क में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रतिमा की मरम्मत और शौचालय का निर्माण न होने पर विरोध जताया। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्त्ता पैदल मार्च कर कैंट बार्ड पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग की और छावनी परिषद को ज्ञापन दिया। छावनी क्षेत्र के वार्ड 6 सुल्तानपुरा में एनसी वैदिक इंटर कॉलेज है। कॉलेज के सामने पार्क है। जिसमें गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। जहां जलभराव हो रहा है। कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के मरम्मत और पार्क में शौचालय निर्माण के निर्माण की मांग की है। जिससे पार्क की दीन-दशा सुधर जाए। अनिल शर्मा और अनुज शिवहरे ने कहा- पार्क में गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। जिस वजह से आज सरकार और प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। अगर गोडसे की प्रतिमा होती तो सौंदर्यीकरण हो गया होता। कैंट बोर्ड जल्द से जल्द गांधी की प्रतिमा की मरम्मत कराए। जो शौचालय है, उसका निर्माण कराए। पहले भी प्रतिमा और शौचालय को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अगर इस बार मांग पुरी नहीं हुई, तो कांग्रेस हड़ताल करेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Aug 5, 2025 - 16:40
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow