मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 2 की मौत:3 की हालत गंभीर, फैक्ट्री की छत उड़ी; 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे सिलेंडर के टुकड़े

पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा। सिलेंडर के टुकड़े भी 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे मिले। इस दौरान जिन लोग की हादसे में जान गई है, उनके शरीर के अंग भी दूर-दूर जाकर गिरे। फिलहाल, ब्लास्ट की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस व प्रशासन की टीमों ने करीब पांच घंटे घटनास्थल पर जुटी रहीं। मृतकों की पहचान आसिफ खान और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 साल थी और कंबाला के रहने वाले थे। CM भगवंत मान ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ा हर अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं। जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह ऑक्सीजन प्लांट है। वहां से ट्राइसिटी समेत पूरे पंजाब के अस्पतालों में सिलेंडरों की सप्लाई होता है। पता चला है कि यहां सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब 6 लोग चपेट में आए। सूचना मिलते ही मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी और SDM दमनप्रीत कौर भी पहुंचीं। मौके के PHOTOS... अस्पतालों में होती है ऑक्सीजन की सप्लाई हादसे के बाद सारे सिलेंडर हटाए गए। यह धमाका इतना खतरनाक था कि मारे गए लोगों के चिथड़े तक उड़ गए। जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वह हाईटेक इंडस्ट्री के नाम से चल रही है। पता चला है कि यह फैक्ट्री बहुत पुरानी है। ट्राइसिटी के सारे सरकारी और निजी अस्पतालों को यहीं से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे जाते हैं। एक किमी दूर मिले सिलेंडर के टुकड़े मृतकों के परिजनों कहना है ड्यूटी सुबह 6 बजे तक होती है, लेकिन ये लोग ओवर टाइम लगा रह थे। लोगों का कहना है कि कंपनी करीब 30 साल से यहां चल रही है। धमाका इतना बड़ा था कि कंपनी से एक किलोमीटर दूर कंबाला गांव में सिलेंडर के टुकड़े मिले। इसके बाद गांवों के लोग भी वहां पर पहुंच गए। घायलों को सिविल अस्पताल भेजा जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि औद्योगिक क्षेत्र, फेज 9 स्थित ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हुआ है। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम, पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए फेज 6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के बाद के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

Aug 6, 2025 - 14:49
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow