आजमगढ़ में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत:बेटे के साथ मायके जा रही थी महिला, अग्निवीर बेटे का चल रहा इलाज

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जबकि हादसे में महिला का बेटा घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के लल्लूगंज बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से अपने मायके जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला और बाइक चला रहा बेटा जो की अग्निवीर का जवान था। गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। घायल महिला की गुरुवार की देर रात मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव की रहने वाली इंदिरा तिवारी 48 पत्नी अश्वनी कुमार तिवारी के रूप में हुई है इंदिरा तिवारी आंगनबाड़ी की कार्यकत्री थी। जबकि बीते नवीन तिवारी 24 का इलाज चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व आया था बेटा मृतक महिला इंदिरा तिवारी का बेटा नवीन तिवारी जो कि सेना की अग्नि वीर में जवान है। 10 दिन पूर्व ही घर पर आया था और बाइक से अपनी मां को लेकर ननिहाल जा रहा था जहां जाते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Aug 8, 2025 - 06:57
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Suraj Singh Welcome to My Profile