प्रयागराज में 2500 गांव डूबे:15 लाख की आबादी बाढ़ से परेशान, गंगा-यमुना उफान पर, छलांग लगाते दरोगा का नया VIDEO

प्रयागराज में गंगा–यमुना उफान पर हैं। बाढ़ का कहर जारी है। गंगा-यमुना खतरे के निशान को पार कर गईं हैं। ऐसे में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और बाढ़ चौकियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा है। राहत शिविरों में परिवारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मौजूदा वक्त में करीब शहर और ग्रामीण इलाकों में 15 लाख की आबादी बाढ़ से घिरी है। बाढ़ की वजह से स्कूल 7 अगस्त तक बंद हैं। डिप्टी सीएम समेत अन्य जनप्रतिनिधि दौरा कर राहत पहुंचाने की कोशिश कर रह हैं। तीन लाख क करीब प्रतियोगी छात्र पलायन कर गए हैं। गंगापार और यमुनापार के ढाई सौ गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनका संपर्क शहर से टूट रहा है। बिजली उपकेंद्र पानी में डूब गए। 33 हजार लाइन के पोल, खंभे पानी में डूबे हैं, ऐसे में 200 गांवों की बिजली गुल है। शहर की 10 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है। 10 हजार घरों में पानी घुस गया है। ऐसे में शहर और गांव से लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। 3 तस्वीरें देखिए शहर से गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पानी से लबालब हैं। इन सड़कों पर जहां गाड़ियां फर्राटा भरती थीं अब वहां नावें चल रही हैं। बाईकों को नावों पर लाद लोग इस पार से उस पार जाने को मजबूर हैं। गांवों में दूध, दवाएं तक नावों से पहुंचाई जा रही हैं। यहां तक की सैकड़ों लोग नावों से उस इलाके तक पहुंच रहे हैं जहां बाढ़ नहीं है और बिजली आ रही है। ये लोग अपने मोबाइल को चार्ज करने के लिए दो घंटे नाव पर बैठकर दूसरे इलाकों में जा रहे हैं। नौकरी पेशा, दुकानदार सभी नाव से गांव बाइक लेकर आते हैं फिर शहरी आबादी से अपने कामों को जाते हैं। प्रयागराज में बारिश-बाढ़ से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

Aug 5, 2025 - 16:40
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow