लकड़ी काटने के विवाद में मजदूर पर हमला:साथी ने कुल्हाड़ी से किया वार, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पंचसरा गांव में एक मजदूर पर उसके साथी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना गांव के बाहर पालेसर के सामने हुई। घायल मजदूर को मदारपुर चौराहे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इंस्पेक्टर गोसाईगंज ने बताया कि दोनों लकड़ी काटने वाले मजदूर हैं। विवाद के दौरान एक मजदूर ने दूसरे के पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?






