कांवड़ियों के लिए विशेष एप:टू-वे सिस्टम के जरिए यात्रा के दौरान कभी भी और कहीं से भी पुलिस से संपर्क में रह सकते हैं

रामपुर पुलिस ने श्रावण माह के दौरान 26 हजार से अधिक कांवड़ियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा विकसित एक विशेष एप के माध्यम से कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया गया। श्रावण मास में जिले से हजारों कांवड़ यात्री जल लेने जाते हैं। वे जल लाकर विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में अभिषेक करते हैं। इसके अलावा, जिले के बाहर से भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों के जत्थे आते-जाते रहते हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अन्य उपायों के साथ-साथ एक विशेष एप भी विकसित किया। इस एप का लिंक कांवड़ियों को दिया गया था। इस एप के माध्यम से टू-वे सिस्टम के जरिए कांवड़िए पूरी यात्रा के दौरान कभी भी और कहीं से भी पुलिस से संपर्क में रह सकते थे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन 24 घंटे मुस्तैद रहे यात्रा के दौरान किसी भी स्थान पर परेशानी होने पर उन्हें तत्काल सहायता प्रदान की जाती रही। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इस लिंक के माध्यम से पुलिस कांवड़ियों के लगातार संपर्क में रही। पुलिस 24 घंटे उनकी मदद के लिए तैयार थी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मौके पर सहायता पहुंचाई जाती थी। इस व्यवस्था के चलते श्रावण मास में 26 हजार से अधिक कांवड़ियों को सकुशल और सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन 24 घंटे मुस्तैद रहे।

Aug 5, 2025 - 16:38
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow