लखनऊ में बारिश से पीपा पुल टूटा, 15 गांव कटे:सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया पानी में डूबा; बरसात का 4 साल का रिकॉर्ड टूटा

लखनऊ में 72 घंटे से बारिश हो रही है। लखनऊ में बीते 24 घंटे में 60.6 मिलीमीटर बरसात हुई। इससे एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश का चार साल का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार को जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश नहीं दिया, लेकिन कई स्कूल बंद हैं। उनमें ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं। लगातार हुई बारिश से नगर निगम के कार्यालय की छत टपकने लगी। सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया पानी में डूबा हुआ है। गोमती नदी का गऊ घाट-मेहंदी घाट पीपा का पुल टूटकर कुछ दूर बह गया जिससे 15 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है। सोमवार को नाका क्षेत्र में एक घर गिर गया। मोहनलालगंज में एक किशोर की नाले में डूबने से मौत हो गई। गोमती नदी में एक व्यक्ति लापता हो गया। बारिश से बचने के लिए एक गाय चौथी मंजिल पर चढ़ गई। खंभे में करंट उतरने से एक भैंस की जान चली गई। मड़ियांव में सड़क पर 8 फीट गहरा गड्ढा हो गया। कई जगह पेड़ गिर गए। कालोनियों में पानी भर गया। गोमती नगर जैसे इलाके में घरों में बेडरूम तक पानी घुस गया। आज भी मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। यलो अलर्ट जारी है। दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। सुबह साढ़े पांच बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 5 मिलीमीटर बरसात हुई। बारिश की 6 तस्वीरें देखिए... तेज बारिश का अलर्ट लखनऊ में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 8 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। 9 अगस्त से फिर से धूप छांव की स्थिति शुरू होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश होगी। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। ------------- पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...

Aug 5, 2025 - 16:40
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow