मौसम विभाग का अलर्ट:8-9 अगस्त को तेज बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने 5.2 वर्षा मिलीमीटर की दर्ज

मिल्कीपुर क्षेत्र में दोपहर बाद से बारिश शुरू हो गई है। बारिश से गांव की गलियां किचड़ युक्त हो गई हैं। जहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं है, वहां जल भराव हो गया है। मिल्कीपुर क्षेत्र के कई सरकारी कार्यालय और परिसरों में भी जल भराव की स्थिति बन गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 6-7 अगस्त को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद 8-9 जुलाई को तेज बारिश होगी। 10 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के बाद 11 अगस्त से आगे फिर तेज बारिश होने का अनुमान है। गन्ना और धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है। काले घने बादलों के कारण दोपहर में शाम का एहसास होने लगा है। दोपहर बाद 3:00 बजे ऐसा लगा जैसे शाम के 7:00 बज गए हों। लोगों का कहना है कि इस तरह की बारिश पिछले दो-तीन वर्षों में नहीं देखी गई थी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा के अनुसार, तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते आज का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस (-1.1) और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस (-3.6) रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 92 प्रतिशत और न्यूनतम 68 प्रतिशत रही। हवा की गति 3.4 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पूर्वी रही। वर्षा 5.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने एवं वर्षा होने की संभावना है।

Aug 5, 2025 - 16:38
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow