हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्टूडेंट्स ने निकाली रैली:हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चे, देशभक्ति के नारों से गूंजे विद्यालय

कानपुर देहात के अकबरपुर में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा रैली, रंगोली प्रतियोगिता और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालयों में छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" जैसे देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण देश प्रेम से सराबोर हो गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना और स्वतंत्रता के महत्व को समझाना था। रैली के बाद विद्यालय प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने तिरंगे, भारत माता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रीय प्रतीकों को रंगों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ और नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आजादी के अमृत महोत्सव को जीवंत कर दिया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता, ध्वज संहिता के नियम और "हर घर तिरंगा" अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा अभियान की सराहना की।

Aug 6, 2025 - 14:45
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow