फाजिल्का में 2 हजार एकड़ फसल पानी में डूबी:विधायक कंबोज ने दिए डीजल के पैसे, बोले-निकासी का काम नहीं रुकना चाहिए
फाजिल्का के गांव सजराना में बरसाती पानी और ड्रेन टूटने से हजारों एकड़ फसल प्रभावित हुई है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है और कई घर को नुकसान भी हुआ है। पिछले कुछ दिनों से यह हालात बने हुए हैं। इस दौरान विधायक गोल्डी कंबोज गांव में पहुंचे। जिन्होंने अपनी जेब से डीजल के पैसे दिए और कहा कि काम नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने पानी की निकासी का काम शुरू करवाया। विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हुई भारी बरसात की वजह से और पास में ट्रेन टूटने से बड़ी संख्या में फसलें पानी की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि हजारों एकड़ फसल प्रभावित हुई है। पानी की चपेट में आई 2 हजार एकड़ फसल गांव सजरना में करीब 2 हजार एकड़ फसल पानी की चपेट में आ गई। विधायक गोल्डी कंबोज ने गांव में हालात का जायजा लिया और पानी की निकासी का काम शुरू करवा दिया गया। इसलिए मौके कर उन्होंने डीजल के रुपए भी अपनी जेब से दिए। विधायक ने कहा कि पहले पानी की निकासी करवाई जाएगी इसके बाद पटवारी और बीडीपीओ को साथ लेकर सर्वे किया जाए और प्रभावित फसलों का जायजा लिया जाएगा।

What's Your Reaction?






