फाजिल्का में बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते पकड़ा:नए ट्रांसफॉर्मर के लिए मांगे 7 हजार, शिकायत पर विजिलेंस की कार्रवाई

फाजिल्का के जलालाबाद में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जेई को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। जलालाबाद के गांव जमालगढ़ के रहने वाले सलविंदर सिंह द्वारा विजिलेंस विभाग को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके द्वारा अपने खेत में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाना था। वह बिजली विभाग के चक्कर काट रहा था। लेकिन उसका काम नहीं हो रहा था। विजिलेंस विभाग ने जेई को रंगे हाथों पकड़ा इस दौरान उससे जेई बलविंदर सिंह द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। वह 3 हजार दे चुके थे और बाकी बच्चे 7 हजार रुपए देने थे। उसने शिकायत विजिलेंस विभाग को की, तो विजिलेंस विभाग ने 7000 रुपए की रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सहित मौके पर पहुंची टीम ने ये सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Aug 6, 2025 - 14:49
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow