प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला दरबार में पहुंचे सांसद अवधेश:सांसद चुने जाने के बाद यह दूसरा अवसर, जब रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई

सांसद अवधेश प्रसाद एक मंझे हुए राजनेता हैं। राम मंदिर परिसर में 5 जून को होने वाली राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले वह भगवान राम के सामने शीश झुकाने पहुंचे। गुरुवार को इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आना है। इसे प्रयोग माना जाए या राजनीतिक संदेश। यह सही है कि उनके निर्वाचन को एक वर्ष चार जून को पूर्ण हुआ है। सांसद चुने जाने के बाद यह दूसरा अवसर था जब उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद पत्रकारों को जानकारी दी कि इसीलिए वह भगवान श्री राम व बजरंगबली के दरबार में माथा टेकने पहुंचे हैं। इसी के 24 घंटे बाद गुरुवार को राम मंदिर परिसर में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम है जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सांसद, एक दिन पहले परिवार के साथ पूजन-अर्चन को पहुंचे। सरयू मइया के पास भी जाकर पूजन किया। राष्ट्र की एकता-अखंडता व सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने की सभी से कामना की। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक तड़का लगाते हुए प्रभु राम की मर्यादा को खंडित करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों के घर पर बुलडोजर चलाना एवं नफरत फैलाना भगवान राम की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनते ही भगवान श्रीराम की गरिमा के अनुसार अयोध्या का विकास कराया जाएगा। जिससे विश्व पटल पर भगवान राम की मर्यादा व कीर्ति जन-जन तक पहुंचे। राम मंदिर पूर्ण होने में अभी कम से कम दो वर्ष लगेंगे। सांसद ने अयोध्या से सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू कराने की जानकारी दी। कटरा रेल लाइन के दोहरीकरण का पहले का प्रस्ताव निरस्त होने के बारे में बताया। कहा, पहले वाले प्रस्ताव से करीब दो सौ लोगों के मकान में किसी का ज्यादा तो किसी का आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा था। रेल मंत्री से मिलकर वस्तुस्थिति बताने पर सहमत हुए। पहले वाला प्रस्ताव निरस्त करने की जानकारी दी, जिससे उसके दायरे में आने वालों को बड़ी राहत मिली। 2017 से सर्किल रेट न बढ़ाये जाने की वजह से जनता को कम मुआवजा मिलने का विषय लोकसभा में उठाने की बात कही।

Jun 5, 2025 - 05:01
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow