बलिया में लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई:सीओ प्रभात कुमार का कानपुर केंद्रीय वस्त्र भंडार में स्थानांतरण

बलिया के बांसडीह में विद्युत करंट से एक किशोर की मौत के बाद हुए प्रदर्शन पर लाठीचार्ज मामले में सीओ प्रभात कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने उन्हें कानपुर नगर के केंद्रीय वस्त्र भंडार का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया है। घटना बुधवार की शाम की है जब किशोर की मौत के बाद परिजनों ने सप्तर्षि चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस विपक्षी के रसूख के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़ जयशंकर मिश्र को पुलिस उपाधीक्षक बलिया के पद पर भेजा गया है। जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों महिलाएं और पुरुष सड़क पर जमे रहे। महिलाओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाल ने मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर की कॉपी देने के बावजूद जाम जारी रहा। इस बीच सीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शव को सड़क से हटाकर गाड़ी पर रखा तो स्थिति बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से पुलिस बल पीछे हट गया। फिर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं सहित सभी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। इस घटना के बाद चेयरमैन सहित आमलोगों ने गुरुवार को सीओ बांसडीह प्रभात कुमार को घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए सीओ प्रभात कुमार का स्थानांतरण कर दिया है।

Aug 1, 2025 - 03:58
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow