कासगंज में सड़क दुर्घटनाओं में 15 कांवड़िए घायल:अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एटा, हाथरस और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल
कासगंज जनपद में रविवार रात को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 15 कांवड़िये घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कुछ कांवड़ियों को इलाज देने के बाद घर भेज दिया। तीन गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। रविवार शाम से ही कासगंज जनपद में हजारों की संख्या में कांवड़िये जुटने लगे थे। हजारों कांवड़िये लहरा गंगा घाट से जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए थे। घायल कांवड़िये एटा, हाथरस, राजस्थान और कासगंज के रहने वाले हैं। घायलों में ये लोग रहे शामिल घायलों में दीपक (भरतपुर), अंकुर (एटा), अमोद (राजस्थान), बंटी (एटा), भीम (एटा), राजपाल (एटा), विपिन (फिरोजाबाद), प्रदीप (एटा), मनोज (एटा), रवि (कासगंज), अजय (हाथरस), शिव कुमार (एटा), आर्यन (कासगंज), पंकज (एटा) और गुन्नू (कासगंज) शामिल हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। अधिकांश कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

What's Your Reaction?






