अयोध्या में 36 घंटे से मूसलाधार बारिश:जलवानपुरा में घरों में भरा पानी, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

अयोध्या में पिछले 36 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। सोमवार सुबह रामजन्मभूमि के पास स्थित जलवानपुरा कॉलोनी के लोगों ने जलभराव से परेशान होकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जलवानपुरा में करीब 400 घरों में बारिश का पानी घुस गया है। मुख्य मार्ग पर भी पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। नाराज़ कॉलोनी वासियों ने रामजन्मभूमि से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया और बारिश में छाता लेकर सड़कों पर उतर आए। उन्होंने नगर निगम और अयोध्या प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंप के नाम पर करोड़ों का घोटाला – कॉलोनी वासियों का आरोप प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि यह समस्या हर साल होती है। हनुमानगढ़ी और रामकोट का पानी इसी क्षेत्र में बहकर आता है, जिससे यहां हर वर्ष जलभराव होता है। नगर निगम और प्राधिकरण ने यहां पंप लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन आज तक पंप को बिजली कनेक्शन नहीं मिला, जिसके चलते जल निकासी नहीं हो पाती। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के करीब लगातार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सोमवार को सरयू नदी का जलस्तर 92.53 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 92.73 मीटर है। यानी अभी यह 20 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि राहत की बात यह है कि जलप्रवाह शांत है और फिलहाल स्तर स्थिर बना हुआ है। 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट, स्कूल बंद आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी टीकाराम फुंडे ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया है। इस समय अयोध्या की 38 तटीय बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लेकिन जलभराव और सुस्त निकासी व्यवस्था को लेकर जनता में भारी नाराजगी है।

Aug 4, 2025 - 12:41
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow