नेताजी सुभाष चंद्र की प्रपौत्री ने किया महादेव का जलाभिषेक:राजश्री बोस ने कहा- हिंदू अपने स्थान पर करें पूजा, जामा मस्जिद मामले पर चल रहा केस
बदायूं में नेताजी सुभाष चंद्र की प्रपौत्री चौधरी राजश्री बोस ने कहा कि आज हमने भगवान नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक किया है और मनौती मांगी है कि अगले साल से देशवासियों समेत सभी शिवभक्त व विश्व के सारे हिंदू नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक उनके अपने स्थान कर करें। चौधरी राजश्री दिल्ली से यहां पहुंची थीं। भागीरथी के कछला घाट से रविवार को जल लेकर आईं। आज सुबह उन्होंने शहर के पटियाली सराय में स्थित मंदिर दरीबा में स्थापित नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद का केस लड़ रहे हैं उन्होंने शहर के सुभाष चौक पर अपने दादा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण भी किया। हालांकि इससे पहले मंदिर परिसर में कहा कि हमारे संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल के माध्यम से हम नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद का केस लड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि नीलकंठ महादेव अपने स्थान पर विराजमान हों। हिंदुस्तान हिंदू के लिए है, पार्टीशन में यह तय हो चुका था। हमारा सनातनी देश है यहां के कोने-कोने में हिंदुत्व है। जामा मस्जिद गैर इस्लामिक है। जहां विग्रह पूजा होती है। वहां मुसलमानों के लिए कुछ भी करना खराब बात है, गैर इस्लामिक है। नीलकंठ महादेव जी से जुड़े सारे सबूत कोर्ट में जमा हैं, हम इस पर विस्तार से बात नहीं करेंगे। क्योंकि मामला कोर्ट से जुड़ा है।

What's Your Reaction?






