विदेशी पर्यटकों की खुली साड़ी, महिला सिपाही ने की मदद:आगरा में इटली से ग्रुप के साथ ताजमहल घूमने आई थीं, टूरिस्ट पुलिस को कहा थैंक्यू

आगरा में ताजमहल घूमने आईं विदेशी महिला पर्यटकों की साड़ी खुल गई। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात एक महिला सिपाही ने विदेशी पर्यटकों की साड़ी बांधी। साड़ी पहनना सिखाया। विदेशी पर्यटकों ने महिला सिपाही और टूरिस्ट पुलिस का धन्यवाद दिया। इटली से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह में काफी महिलाएं भी थी। पश्चिमी एंट्री गेट पर पहुंचे पर्यटकों के ग्रुप की महिलाओं में कई महिलाएं भारतीय साड़ी पहने हुए थीं। विदेशी महिलाओं को साड़ी पहनने की जानकारी न होने के कारण कुछ महिलाओं की साड़ियां खुल गई। इस वजह से उन्हें दिक्कत होने लगी। एक महिला पर्यटक ने नीली और एक ने गुलाबी प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। उन्हें परेशान देखकर पश्चिमी गेट पर क्विक रिस्पांस टीम में नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी ने इटली से आईं विदेशी महिलाओं की साड़ी बांधने में सहायता की। लक्ष्मी ने तुरंत विदेशी पर्यटकों के पास पहुंचकर उसकी मदद की। साड़ी को दोबारा पहनाया। प्लेट्स बनाई। विदेशी पर्यटक को साड़ी पहनने की स्टाइल भी सिखाई। बताया कि किस तरह साड़ी पहनी जाती है, जिससे पैरों में साड़ी न आए। विदेशी पर्यटकों ने महिला सिपाही लक्ष्मी से पूछा कि वो कब साड़ी पहनती हैं। कैसे संभालती हैं। पल्लू कितना बड़ा हो। प्लेट्स कैसे बनाई जाती हैं। टूरिस्ट पुलिस का दिया धन्यवाद साड़ी पहनने के बाद विदेशी पर्यटक और उनके ग्रुप की अन्य महिलाओं ने टूरिस्ट पुलिस का धन्यवाद दिया। महिला सिपाही लक्ष्मी का भी धन्यवाद दिया। टूरिस्ट पुलिस द्वारा ताजमहल के आसपास टूरिस्ट डिलाइट अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। जिससे पर्यटकों को असुविधा न हो और वो खुद को सुरक्षित महसूस करें।

Aug 4, 2025 - 12:42
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow