"अखिलेश यादव जी सत्ता वियोग में बौखलाए":कौशांबी में बोले केशव प्रसाद, दूध पीते बच्चे की तरह सवाल करते हैं; उनके कार्यकर्ता गुंडे

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, जैसे एक दूध पीता बच्चा सवाल करता है, अखिलेश वैसे ही सवाल करते हैं। प्रयागराज, प्रदेश या फिर देश में कहीं पर भी बाढ़, भुकंप या फिर जहां समुद्री क्षेत्र है वहां सुनामी आना ये सब एक प्राकृतिक आपदा है। आपदा ये बचने के लिए जितने भी जरूरी प्रबंध सरकार को करने चाहिए वो किए गए हैं। आगे भी ऐसे प्रबंध किए जाएंगे। लेकिन अखिलेश यादव जी सत्ता वियोग में बौखलाए, विचलित और अनाप-शनाप बातें करते घूम रहे हैं। उनकी ऐसी बातें करनी की जगह, अगर उनके अंदर प्रदेश की जनता के लिए जरा सा भी, बाढ़ पीड़ितों के लिए भाव है तो उनकी सेवा में समय लगाए। अखिलेश के पास गुंडे, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचारी उनके पास कार्यकर्ता सेवा करने वाले नहीं हैं। बल्कि गुंडे, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचारी हैं। बयान देने से कुछ नहीं होता है, जनता की सेवा करनी पड़ती है। हमारी सरकार और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सेवा में समर्पित हैं और समर्पित भाव से काम करते हैं। अपने निजी आवास में परिजनों से मिलने भी गए डिप्टी सीएम बता दें, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या एक दिवसीय दौरे पर कौशांबी के सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंगलवार को दोपहर 11:30 बजे वह हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद डिप्टी सीएम सिराथू स्थित अपने निजी आवास में परिजनों से मिलने भी गए। उन्होंने सिराथू पावर हॉउस रोड स्थित कान्हा गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। गांधी परिवार देश का भला होते देख ही नहीं सकता मीडिया से बातचीत के दौरान, डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी, ये गांधी परिवार देश का भला होते देख ही नहीं सकता। पिछड़ों का, दलितों का, आदिवासियों का उद्धार नहीं देख सकता। और ऐसे सवाल करेंगे जो देशवासियों को लगे कि कहीं कोई देश की जमीन तो नहीं छीन लिया। हमारे देश की सेना इस समय सबसे ज्यादा शक्तिशाली है। देश की 1 इंच जमीन भी कोई माइकालाल नहीं ले सकता। उनको सवाल संसद में पूछना चाहिए। संसद कोई सवाल पूछने से तो रोकती नहीं है। गांधी परिवार को अभी समझ में नहीं आया है लेकिन जनता उनको समझाएगी। कांग्रेस का अस्तित्व ही संकट में है। राजनीति सकारात्मक की जाती है, नकारात्मक नहीं की जाती। यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी फंदे से लटकी:6 महीने पहले शादी हुई थी, पिता बोले- बेटी को मारकर टांगा गया लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने नौकर की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। दोनों की 6 महीने पहले शादी हुई थी। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- मेरी बेटी को मारकर फंदे पर टांग दिया है, जिससे यह सुसाइड लगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Aug 5, 2025 - 16:39
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow