मंत्री बाढ़ पीड़ितों से बोले- सीधे स्वर्ग जाओगे:कानपुर में मजाक उड़ाते हुए कहा- गंगा मैया पुत्रों का पैर धोने आती हैं

गंगा मैया तो गंगा पुत्र का पैर धोने आती हैं। आदमी सीधे स्वर्ग जाता है। ये बातें कानपुर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सोमवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहीं। मंत्री संजय निषाद भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ पहुंचीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा- यमुना मइया रोज आप लोगों को दर्शन देने आती हैं। ये सुनकर ग्रामीण महिलाओं ने कहा-फिर तो तुम भी यहीं आकर हम लोगों के साथ रहो और रोज दर्शन करो। अब जानिए पूरा मामला कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचिन सोमवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के चपरघटा गांव, पथार गांव और आडन गांव पहुंचे थे। करीब 3 घंटे तक गांवों का दौरा किया। नाव पर बैठकर बाढ़ का जायजा लिया। संजय निषाद ने ग्रामीणों को लाई और आलू की बोरी भी बांटी। बता दें, भारी बारिश और नदियों के उफान से भोगनीपुर क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई लोगों के तो मवेशी तक बह गए हैं और खेत बर्बाद हो गए हैं। मंत्री ने कहा- ऐसा आदमी सीधे स्वर्ग जाता है मंत्री संजय निषाद से बाढ़ग्रस्त लोगों ने अपनी समस्याएं कहीं। उनसे ग्रामीण कह रहे थे कि हमारे गांव में पानी सीने तक भर जाता है। इस पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले, "गंगा मैया गंगा पुत्रों के पैर धुलने आती हैं”। जिस पर ग्रामीण कहते हैं ऐसा कुछ नहीं है। हम लोगों का तो रहना मुश्किल हो जाता है। संजय निषाद हंसते हुए कहते हैं- ऐसा आदमी सीधे स्वर्ग जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा-यमुना मइया रोज दर्शन देने आती हैं भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान से एक महिला ने कहा कि नदी का पानी घरों तक घुसने लगता है। खाने-पीने का सारा सामान बर्बाद हो जाता है। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा- अच्छी बात है यमुना मइया रोज आप लोगों को दर्शन देने आती हैं। ये सुनकर ग्रामीण महिला उनका हाथ पकड़कर कहती है कि फिर तो तुम भी यहीं आकर हम लोगों के साथ रहो और रोज दर्शन करो। सीएम ने किया 'टीम-11' का गठन बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अपने मंत्रियों की एक विशेष ‘टीम-11’ का गठन किया है। यह टीम बाढ़ प्रभावित 12 जनपदों में राहत कार्यों की निगरानी करेगी और सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पीड़ित सहायता से वंचित न रह जाए। यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी फंदे से लटकी:6 महीने पहले शादी हुई थी, पिता बोले- बेटी को मारकर टांगा गया लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने नौकर की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। दोनों की 6 महीने पहले शादी हुई थी। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- मेरी बेटी को मारकर फंदे पर टांग दिया है, जिससे यह सुसाइड लगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Aug 5, 2025 - 16:40
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow