बस्ती में महिला ने की आत्महत्या:फंदा से लटका मिला शव, दहेज उत्पीड़न से थी परेशान
बस्ती में पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक नव विवाहित महिला ने अपने मायके में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रतिभा वर्मा के रूप में हुई है। प्रतिभा की 2023 में परशुरामपुर क्षेत्र के चकसड ग्राम सभा के निवासी सुनील वर्मा से हुई थी। मृतका के भाई अर्जुन वर्मा ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस कारण वह हमेशा परेशान रहती थी। अर्जुन के अनुसार, प्रतिभा करीब 10 दिन पहले अपने मायके आई थी। उसके बाद यह दुखद घटना घटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुभाष मौर्य ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?






