फर्रुखाबाद में शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा:पांचाल घाट पर देर रात तक पहुंचे श्रद्धालु, सुबह 5 बजे तक चला जल भरने का सिलसिला

फर्रुखाबाद में सावन के पवित्र माह में श्रद्धालु शिवजी के जलाभिषेक के लिए कांवड़ ले जा रहे हैं। गुरुवार को शिवरात्रि के अवसर पर फर्रुखाबाद शहर के पांचाल घाट पर बुधवार की रात से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। पांचाल घाट पर लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, एटा और मैनपुरी जैसे आसपास के जिलों से श्रद्धालु गंगा जल भरने पहुंचे। सावन महीने में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। शिवरात्रि के मौके पर बुधवार रात को विशेष रूप से बड़ी संख्या में कांवड़िए पांचाल घाट पहुंचे। यहां से पवित्र जल भरने के बाद वे गोला गोकर्णनाथ की ओर रवाना हुए। कांवड़ियों का आना-जाना गुरुवार सुबह 5 बजे तक जारी रहा। सूर्योदय के बाद भी श्रद्धालुओं का गंगा जल भरने के लिए घाट पर पहुंचने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित दिखे।

Aug 7, 2025 - 11:13
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow