माता की चौकी में भजनों से गूंजा दरबार
लुधियाना|श्री दुर्गा माता मंदिर, नजदीक जगराओं पुल में वरिन्दर मित्तल की अध्यक्षता में माता की चौकी का आयोजन हुआ। विजयपुरी और हरीश पुरी ने परिवार सहित ज्योति प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजन किया। अमित आशु संगीत परिवार ने गणपति वंदना के साथ संकीर्तन प्रस्तुत किया। भजनों के माध्यम से मां का गुणगान किया गया। अमित आशु ने कहा कि माता के दरबार से कोई खाली नहीं लौटता। आस्था सच्ची हो तो मां मन की बात जानती हैं। इस अवसर पर अश्विनी जैन, अशोक दिवेदी, कुंवर रंजन, हरीश गुप्ता, विशाल पुरी, अशोक भाटिया, सुरिन्द्र भगत, पूजा पुरी, अवनाम पुरी व मंजू सिक्का उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?






