राम रहीम को बार-बार पैरोल देना अनुचित : बाबा बलबीर

निहंग सिखों के शीर्ष संगठन शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी ने कहा कि भारत में सिखों के साथ दोहरा व्यवहार हो रहा है। डेरा सिरसा के प्रमुख बलात्कार के आरोपी गुरमीत राम रहीम सिंह को बार-बार पैरोल दी जा रही है। लेकिन अपनी कानूनी सजा पूरी कर चुके सिख बंदी सिखों को रिहा नहीं किया जा रहा है। बाबा बलबीर सिंह ने दो साध्वियों से बलात्कार के आरोप में बीस साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को उनके जन्मदिन के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान दी गई 40 दिनों की पैरोल पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होने बताया कि गुरमीत राम रहीम अप्रैल में ही 21 दिन की पैरोल ले चुका था और उससे पहले जनवरी में भी उसे पूरे 30 दिन की पैरोल दी गई थी। उसने बताया कि साध्वियों से बलात्कार के अलावा, वह पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी शामिल है।

Aug 7, 2025 - 11:18
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow