डीसी ने जारी की 34 क्लर्कों की ट्रांसफर लिस्ट, सालों से रजिस्ट्री क्लर्क की कुर्सी पर जमे कर्मियों को हटाया
भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सरकार ने तहसीलों में वर्षों से एक ही पद पर जमे रजिस्ट्री क्लर्कों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार, साठगांठ और पारदर्शिता में बाधा बन रहे सिस्टम को तोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने 34 क्लर्कों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। अब रजिस्ट्री क्लर्क की जिम्मेदारी सिर्फ उन्हीं को मिलेगी, जिनकी सरकारी सेवा सात साल से कम की है। सात साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों को अन्य शाखाओं में भेजा गया है। नई नियुक्ति पाने वाले क्लर्कों को छह महीने में एक अनिवार्य टेस्ट पास करना होगा। यह ट्रांसफर पॉलिसी पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है। सरकार की नई नीति का मकसद साफ है कि एक ही पद पर वर्षों तक जमे रहने की प्रथा खत्म करना। इससे निजी हितों और भ्रष्टाचार की गुंजाइश घटेगी। साथ ही, कम सेवा अवधि वाले कर्मचारियों को मौका मिलेगा। यह प्रशासनिक सुधार पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है। ट्रांसफर लिस्ट{ नई सूची में हरीश कुमार को आरसी पूर्वी से दफ्तर तहसील पूर्वी, इंदरजीत सिंह को आरसी पूर्वी, गुरबाज सिंह को आरसी वेस्ट से एसडीएम ऑफिस पश्चिम और मनप्रीत सिंह को आरसी वेस्ट से बदला गया है। संदीप कौर को आरसी केंद्रीय से तहसील ऑफिस केंद्रीय भेजा है। कुलदीप कुमार (आरसी डेहलों), प्रणव कुमार (आरसी केंद्रीय), जसकिरण प्रीत सिंह (रीडर तहसीलदार रायकोट), लवप्रीत सिंह (आरसी रायकोट), जसवंत सिंह (तहसील पायल) को भी स्थानांतरित किया गया है। गौरव खुराना (आरसी पायल), हरदीप सिंह (आरसी मलौद), गगनदीप सिंह (तहसील खन्ना), दविंदर सिंह (आरसी खन्ना), कुलदीप सिंह (फुटकर शाखा), प्रीतम सिंह (आरसी समराला), कमलजीत सिंह (आरसी माछीवाड़ा), राजवीर सिंह (फुटकर शाखा), जगजीत सिंह (पायल), गुरप्रीत सिंह (एसडीएम ऑफिस पश्चिम) का भी ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा सुखप्रीत सिंह (आरसी मुल्लांपुर), मोहिंदर कुमार (आरसी साहनेवाल), वनीत कौशल (तहसील पूर्वी), साहिल अग्रवाल (रीडर जगरांव), मनप्रीत कौर (आरसी सिधवां बेट), मनप्रीत सिंह (तहसील जगरांव), खुशकरण सिंह (आरसी तहसील जगरांव), मोहित गोयल (शिकायत शाखा), गगनदीप सिंह (आरसी जगराओं), सुरेश कुमार (तहसील पूर्वी), प्रदीप भट्टी (फुटकर शाखा), हरीश कुमार (आरसी कूमकलां), सुमन रानी (तहसील पश्चिम) और शिव कुमार (एसडीएम ऑफिस पूर्वी) को भी नई जगहों पर नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?






