17 अगस्त तक 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय:मेष राशि वालों के लिए उपलब्धियों का समय रहेगा, तुला राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है

11 से 17 अगस्त तक मेष राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला समय रहेगा। वृष राशि के लोगों को बेहतर कार्यप्रणाली के लिए पहचान मिलेगी। मिथुन राशि के लोगों को फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। तुला राशि के लोगों को खुशखबरी मिल सकती है और मकर राशि वालों के लिए अनुभवी लोगों का साथ फायदेमंद रहेगा। मीन राशि के लोगों को अपनी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष - पॉजिटिव: इस हफ्ते कई उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। अपने आत्मविश्वास का पूरा फायदा उठाएं, सफलता निश्चित है। मनपसंद कामों में पैसा लगाने से आपका मन खुश रहेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपका खुशमिजाज स्वभाव दूसरों को भी खुशी देगा। नेगेटिव: पैसों से जुड़ी समस्याएं थोड़ी परेशानी पैदा कर सकती हैं। यह समय धैर्य रखने का है। बेकार के विवादों में बहस करने से बचें। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर दूसरों से सम्मान चाहते हैं, तो उनका सम्मान करना भी पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। करियर: किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में और जानकारी हासिल करना जरूरी है। जरूरत के हिसाब से पैसे भी मिल जाएँगे। कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को कोई खास काम करना पड़ सकता है। लव: जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। शांत मन से समस्या का हल निकालें। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य: इस समय मौसम में बदलाव को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है। खाँसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। अपना सही इलाज करवाएँ। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8 वृषभ - पॉजिटिव: इस हफ्ते आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, बस थोड़ी मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। अगर किसी करीबी रिश्तेदार से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो उसे सही तरीके से सुलझाने से आपको सफलता मिलेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। नेगेटिव: घर में मेहमानों के आने-जाने से कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। माता-पिता या उनके जैसे किसी बड़े का अपमान न करें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके भाग्य को मजबूत करेगा। किसी भी सरकारी नियम का उल्लंघन न करें। करियर: व्यापार की तरक्की के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन अभी किसी डील को पक्का करने में थोड़ी निराशा हो सकती है। सरकारी नौकरी में आपकी कार्यशैली बेहतर रहेगी, जिससे बड़े अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य: किसी वजह से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। मेडिटेशन और योग का सहारा लेना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8 मिथुन - पॉजिटिव: यह हफ्ता बहुत खुशनुमा रहेगा। आपके सभी काम सही तरीके से होंगे और मीडिया के जरिए कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। घर में मरम्मत और सजावट से जुड़े कामों की योजनाएँ बनेंगी। व्यस्त होने के बावजूद निजी कामों के लिए समय मिलने से मानसिक शांति महसूस होगी। नेगेटिव: इस समय ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है कि कभी-कभी मुश्किल आने पर आप अपना आत्मविश्वास खो देते हैं, इसलिए खुद पर भरोसा रखें। कानूनी मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या को तनाव लेने की बजाय बातचीत से सुलझाएँ। करियर: व्यापार में फायदेमंद ऑर्डर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। लेकिन स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, उनके बीच कुछ राजनीति चल सकती है। ऑफ़िस में आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखें, क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए नियमित योग और व्यायाम करें और संतुलित खाना खाएँ। थोड़ी सी सावधानी से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5 कर्क - पॉजिटिव: इस हफ्ते कोई सोचा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाने से आपको बहुत ज्यादा आत्मविश्वास महसूस होगा। आपका पूरा ध्यान निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा और आप सफलता भी हासिल करेंगे। आपके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियाँ रहेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह से निभा लेंगे। नेगेटिव: अपने स्वभाव में लचीलापन रखें और दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। बहुत ज्यादा व्यावहारिक होना भी रिश्तों को खराब कर सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी आप व्यस्त रहेंगे। इस वजह से अगर अपने काम टालने भी पड़ें तो चिंता न करें। करियर: काम ज्यादा होने की वजह से बहुत भागदौड़ रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों की मदद से भविष्य में फायदेमंद योजनाओं से जुड़ने का मौका मिल सकता है। व्यापार में व्यवस्था और काम करने की क्षमता बेहतर करने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग देने की जरूरत है। लव: पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का जल्दी ही हल मिलेगा और आपसी संबंध और ज्यादा मधुर हो जाएँगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य: आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर सतर्क रहना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5 सिंह - पॉजिटिव: कोई भी काम शुरू करने से पहले सही योजना बना लें, इससे आप किसी भी मुश्किल से बच जाएँगे। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से आपको राहत मिलेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा, जिससे खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखने में किसी की मदद की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। नेगेटिव: किसी काम में दिक्कत आ रही है, तो उसे कुछ समय के लिए टालना ही बेहतर होगा। कुछ समय खुद के बारे में सोचने और विचार करने में भी लगाएँ। इस समय फायदे से ज्यादा खर्चे होंगे, जिसकी वजह से घर के सदस्यों में कुछ मनमुटाव होने की भी आशंका है। करियर:

Aug 11, 2025 - 10:01
 0
17 अगस्त तक 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय:मेष राशि वालों के लिए उपलब्धियों का समय रहेगा, तुला राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है
11 से 17 अगस्त तक मेष राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला समय रहेगा। वृष राशि के लोगों को बेहतर कार्यप्रणाली के लिए पहचान मिलेगी। मिथुन राशि के लोगों को फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। तुला राशि के लोगों को खुशखबरी मिल सकती है और मकर राशि वालों के लिए अनुभवी लोगों का साथ फायदेमंद रहेगा। मीन राशि के लोगों को अपनी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष - पॉजिटिव: इस हफ्ते कई उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। अपने आत्मविश्वास का पूरा फायदा उठाएं, सफलता निश्चित है। मनपसंद कामों में पैसा लगाने से आपका मन खुश रहेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपका खुशमिजाज स्वभाव दूसरों को भी खुशी देगा। नेगेटिव: पैसों से जुड़ी समस्याएं थोड़ी परेशानी पैदा कर सकती हैं। यह समय धैर्य रखने का है। बेकार के विवादों में बहस करने से बचें। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर दूसरों से सम्मान चाहते हैं, तो उनका सम्मान करना भी पड़ेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। करियर: किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में और जानकारी हासिल करना जरूरी है। जरूरत के हिसाब से पैसे भी मिल जाएँगे। कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को कोई खास काम करना पड़ सकता है। लव: जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। शांत मन से समस्या का हल निकालें। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य: इस समय मौसम में बदलाव को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है। खाँसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। अपना सही इलाज करवाएँ। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8 वृषभ - पॉजिटिव: इस हफ्ते आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, बस थोड़ी मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। अगर किसी करीबी रिश्तेदार से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो उसे सही तरीके से सुलझाने से आपको सफलता मिलेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। नेगेटिव: घर में मेहमानों के आने-जाने से कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। माता-पिता या उनके जैसे किसी बड़े का अपमान न करें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके भाग्य को मजबूत करेगा। किसी भी सरकारी नियम का उल्लंघन न करें। करियर: व्यापार की तरक्की के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन अभी किसी डील को पक्का करने में थोड़ी निराशा हो सकती है। सरकारी नौकरी में आपकी कार्यशैली बेहतर रहेगी, जिससे बड़े अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य: किसी वजह से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। मेडिटेशन और योग का सहारा लेना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8 मिथुन - पॉजिटिव: यह हफ्ता बहुत खुशनुमा रहेगा। आपके सभी काम सही तरीके से होंगे और मीडिया के जरिए कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। घर में मरम्मत और सजावट से जुड़े कामों की योजनाएँ बनेंगी। व्यस्त होने के बावजूद निजी कामों के लिए समय मिलने से मानसिक शांति महसूस होगी। नेगेटिव: इस समय ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है कि कभी-कभी मुश्किल आने पर आप अपना आत्मविश्वास खो देते हैं, इसलिए खुद पर भरोसा रखें। कानूनी मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या को तनाव लेने की बजाय बातचीत से सुलझाएँ। करियर: व्यापार में फायदेमंद ऑर्डर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। लेकिन स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, उनके बीच कुछ राजनीति चल सकती है। ऑफ़िस में आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखें, क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए नियमित योग और व्यायाम करें और संतुलित खाना खाएँ। थोड़ी सी सावधानी से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5 कर्क - पॉजिटिव: इस हफ्ते कोई सोचा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाने से आपको बहुत ज्यादा आत्मविश्वास महसूस होगा। आपका पूरा ध्यान निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा और आप सफलता भी हासिल करेंगे। आपके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियाँ रहेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह से निभा लेंगे। नेगेटिव: अपने स्वभाव में लचीलापन रखें और दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। बहुत ज्यादा व्यावहारिक होना भी रिश्तों को खराब कर सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी आप व्यस्त रहेंगे। इस वजह से अगर अपने काम टालने भी पड़ें तो चिंता न करें। करियर: काम ज्यादा होने की वजह से बहुत भागदौड़ रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों की मदद से भविष्य में फायदेमंद योजनाओं से जुड़ने का मौका मिल सकता है। व्यापार में व्यवस्था और काम करने की क्षमता बेहतर करने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग देने की जरूरत है। लव: पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का जल्दी ही हल मिलेगा और आपसी संबंध और ज्यादा मधुर हो जाएँगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य: आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर सतर्क रहना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5 सिंह - पॉजिटिव: कोई भी काम शुरू करने से पहले सही योजना बना लें, इससे आप किसी भी मुश्किल से बच जाएँगे। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से आपको राहत मिलेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा, जिससे खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखने में किसी की मदद की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। नेगेटिव: किसी काम में दिक्कत आ रही है, तो उसे कुछ समय के लिए टालना ही बेहतर होगा। कुछ समय खुद के बारे में सोचने और विचार करने में भी लगाएँ। इस समय फायदे से ज्यादा खर्चे होंगे, जिसकी वजह से घर के सदस्यों में कुछ मनमुटाव होने की भी आशंका है। करियर: व्यापार में अगर किसी नए काम की शुरुआत की योजना बनाई है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। विरोधी आपकी योजनाओं को नाकाम करने की कोशिश भी कर सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में किसी प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। लव: परिवार के लोगों के बीच सहयोग और प्यार की भावना बनी रहेगी। मनोरंजन आदि में भी अच्छा समय बीतेगा। अपने लव पार्टनर को कोई तोहफा जरूर दें। स्वास्थ्य: पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या रहेगी। ज्यादा गुस्से और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3 कन्या - पॉजिटिव: इस हफ्ते किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करने वाले हैं, तो आपको पूरी सफलता मिलेगी। इस समय ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए कोई नई तकनीक या हुनर सीखने के लिए अच्छा समय है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी सुधार आएगा। युवाओं में कोई कामयाबी हासिल करने से जोश बना रहेगा। नेगेटिव: किसी भी हाल में अपने नियमों और सिद्धांतों से समझौता न करें। वाद-विवाद और बहस से दूर रहें। घर के बड़े लोगों के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। अचानक ही कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं, जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। करियर: कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक समस्या भी आ सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी और सही व्यवहार से समस्याओं को सुलझा लेंगे। खुदरा व्यापार से जुड़े लोगों को अपने ग्राहकों के साथ संबंध नहीं बिगाड़ने चाहिए। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव: शादीशुदा संबंधों में चल रही गलतफहमियों की वजह से पारिवारिक माहौल भी प्रभावित होगा, इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। अपनी दिनचर्या सही बनाकर रखें। कुछ समय व्यायाम और योग आदि में भी जरूर लगाएँ। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 4 तुला - पॉजिटिव: यह हफ्ता आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ रहा है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें मनचाही सफलता मिलेगी। जमीन से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला किसी की मदद से हल हो जाएगा। लेकिन सफलता पाने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। नेगेटिव: आपको किसी करीबी रिश्तेदार के लिए पैसों से जुड़ी मदद भी करनी पड़ सकती है। भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें। कभी-कभी आपकी शक्की आदत दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या अभी बनी रहेगी। करियर: कारोबार में कुछ बदलाव करने की योजना है, तो उसे लागू करना अच्छा रहेगा। बस काम की जगह पर आपकी मौजूदगी जरूरी है। फोन के जरिए भी आपको कोई खास ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों के साथ संबंध न बिगड़ने दें। ऑफ़िस में आपको कोई खास अधिकार मिल सकता है। लव: पति-पत्नी का एक-दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा। कुछ मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेंगे। स्वास्थ्य: ज्यादा व्यस्तता की वजह से चल रहे तनाव से छुटकारा पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और परिवार के साथ घूमने-फिरने में भी बिताएँ। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1 वृश्चिक - पॉजिटिव: इस हफ्ते सामाजिक या सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बनाएँ, इससे काम समय पर पूरा होता जाएगा। नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आना होगा और उनके साथ संबंध मधुर होंगे। नेगेटिव: किसी भी यात्रा के दौरान बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ न कुछ दिक्कतें आएँगी। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें, वरना उन्हें पूरा करने में कुछ दिक्कत हो सकती है। घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने की बजाय उन्हें सही तरीके से करने की कोशिश करें। करियर: व्यापार में ज्यादा काम होने की वजह से व्यवस्था बनाए रखने में थोड़ी दिक्कतें आएँगी। काम की जगह पर आपकी मौजूदगी जरूरी है और पूरा ध्यान दें। साझेदारी वाले व्यापार में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। नए व्यापारिक संपर्क बनाने से पहले उनके फायदे-नुकसान के बारे में जरूर सोचें। लव: शादीशुदा जीवन सुखद और अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: तनाव की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। काम के बीच आराम का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6 धनु - पॉजिटिव: इस हफ्ते अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो उसके अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। किसी आध्यात्मिक और सम्मानित व्यक्ति का आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी मिलेगा। नेगेटिव: निजी फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी, वरना भविष्य में दिक्कत आ सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों और सीनियर सदस्यों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें। कभी-कभी थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। करियर: अपनी व्यापारिक गतिविधियों को किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। आँख बंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। ज्यादा फायदे की उम्मीद न करके तुरंत ही कामों को पूरा करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा काम की वजह से परेशानी रहेगी। लव: घर में सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा और आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएँगे। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जाँच करवाते रहें। स्वस्थ रहने के लिए थोड़ा समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7 मकर - पॉजिटिव: अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको कुछ खास जानकारियां सीखने को मिलेंगी। पैसों के मामले में समय अच्छा रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी किसी समस्या का हल जरूर निकलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर बिताएँ। नेगेटिव: भाइयों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और किसी तीसरे की मदद भी जरूर लें। कहीं भी निवेश करने से पहले उसके बारे में सही जानकारी जरूर लें और अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च न करें। करियर: इस हफ्ते कारोबार में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसकी सही रूपरेखा जरूर बना लें। इस समय आप अपने कारोबार को लेकर जितनी मेहनत करेंगे, उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपने बेहतरीन कामों की वजह से कोई अच्छी उपलब्धि मिलेगी। लव: परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। शादीशुदा संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। शादी के लायक लोगों के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य: तनाव और चिंता की वजह से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8 कुंभ - पॉजिटिव: प्रियजनों से मुलाकात होगी। रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ धार्मिक कामों में भी हिस्सा लेना आपको और ज्यादा सकारात्मक बनाएगा। पैसे निवेश करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन इससे जुड़ा कोई भी काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। नेगेटिव: मान-सम्मान पाने के चक्कर में खुद को दूसरों से बेहतर साबित करना आपके लिए मुसीबत भी खड़ी कर सकता है। स्वभाव में बेवजह गुस्सा या चिड़चिड़ापन भी रहेगा। इसलिए कुछ समय खुद को समझने के लिए भी जरूर निकालें। पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान जरूर दें। करियर: व्यापार में काम को लेकर और ज्यादा मेहनत बढ़ानी होगी। कोई भी बड़ा सौदा करते समय उसके फायदे-नुकसान के बारे में जरूर सोच-विचार कर लें। हालांकि किसी खास व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके व्यापार के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद और तरक्की देने वाली रहेगी। लव: शादीशुदा संबंधों में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक हो सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से माहौल थोड़ा सुखद बन जाएगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य: किसी तरह के इंफेक्शन या एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे। परंपरागत तरीके के इलाज को खास महत्व दें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3 मीन - पॉजिटिव: यह हफ्ता आपकी कोई मनोकामना पूरी करने वाला है। कोई भी यात्रा बहुत ही सुखद और फायदेमंद रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी खूब मन लगेगा। अपने पारिवारिक और सामाजिक, सभी जिम्मेदारियों को भी आप अच्छी तरह से निभा पाएँगे। लोग भी आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। नेगेटिव: परिवार से जुड़े किसी काम को लेकर बहुत ज्यादा भागदौड़ हो सकती है। महिलाओं को खासकर घर और व्यापार में तालमेल बिठाने में दिक्कतें आएँगी। किसी करीबी रिश्तेदार से जुड़ी कोई दुखद खबर मिलने से मन दुखी रहेगा। करियर: कारोबार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं को अभी लागू न करें और मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपनी बुद्धि और समझ का पूरा इस्तेमाल करना होगा। लव: शादी के लायक लोगों के लिए शादी से जुड़ा कोई अच्छा काम हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य: किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। इस समय गाड़ी भी बहुत सावधानी से चलाने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Suraj Singh Welcome to My Profile