पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर:हाथरस में युवक की हालत गंभीर, ससुराल पक्ष और परिजनों में आरोप-प्रत्यारोप

हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अडू में आज देर शाम पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सासनी के गांव किशनगढ़ी निवासी 23 वर्षीय अभिषेक की शादी पूजा के साथ एक साल पहले हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण पूजा अपने मायके चली गई थी। आज अभिषेक पत्नी को लेने ससुराल गया, जहां दोनों में फिर विवाद हुआ। इसके बाद अभिषेक ने शाम को गांव के बाहर जहर खा लिया। पत्नी पूजा का आरोप है कि अभिषेक का किसी अन्य युवती से संबंध है। उसका कहना है कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। आज भी अभिषेक ने उसे जबरन साथ चलने को कहा और धमकी दी कि जैसे वह रखेगा, वैसे रहना पड़ेगा। उसने इसे मना कर दिया तो उसके पति ने गांव के बाहर जाकर जहर खा लिया। दूसरी ओर, अभिषेक के परिजनों ने आशंका जताई है कि ससुराल वालों ने ही उसे जहर खिलाया है। उनका यह भी कहना है कि इससे पहले ससुराल पक्ष ने अभिषेक की बाइक भी छीन ली थी। फिलहाल इस युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jun 5, 2025 - 05:01
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow