फर्जी बैनामा बनाकर 10 लाख की धोखाधड़ी:सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर बैनामा करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने सेवई में प्लॉट देने के नाम पर धोखाधड़ी करके विभिन्न माध्यमों से 10 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 19 अक्टूबर 2023 को सरोजनीनगर तहसील में फर्जी बैनामा किया था। जब पीड़ित ने जमीन पर कब्जा मांगा तो आरोपियों ने जान-माल की धमकी दी और न तो जमीन दी और न ही पैसे लौटाए। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सेवई ओवर ब्रिज के पास गोल चौराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार (30) पुत्र चंद्रधन, निवासी खेरवा, थाना नसीराबाद, रायबरेली और रवि प्रकाश तिवारी उर्फ विकास तिवारी (32) पुत्र दुर्गा प्रसाद तिवारी, निवासी वृंदावन सेक्टर 8 बी, थाना पीजीआई, लखनऊ शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 406, 467, 468, 471, 506 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 30 जुलाई को रात करीब 11:15 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अमित कुमार प्राइवेट जॉब करता है जबकि रवि प्रकाश तिवारी आरओ मशीन बनाने और प्लाटिंग का काम करता है।

Aug 1, 2025 - 03:58
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow