संभल में विवाहिता फंदे से लटकी मिली:परिजनों ने ससुराल में किया हंगामा, 14 महीने पहले हुई थी शादी

संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव कैलमुंडी में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 20 वर्षीय राजेश्वरी के रूप में हुई है, जो नंद किशोर की पत्नी थी। गुरुवार की देर शाम को राजेश्वरी का शव कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका की शादी थाना जुनावई क्षेत्र के गांव करियामई निवासी प्रेम सिंह की बेटी के रूप में 14 महीने पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन ससुराल पहुंचे और वहां हंगामा किया। परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर कैलादेवी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतका का पति मजदूरी का काम करता है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Aug 1, 2025 - 03:58
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow