रक्षाबंधन से पूर्व ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र:दादी दुलारी सहित बहनों ने दिया आध्यात्मिकता का संदेश, अधिकारियों ने जताया आभार

कानपुर नगर में रक्षाबंधन से पहले ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची । जहां 96 वर्षीय बी.के. दुलारी दादी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बी.के. गिरजा दीदी, बी.के. सरोज बहन, बी.के. रूप किशोर भाई और बी.के. सुनील भाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति), अपर जिलाधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक रक्षा और नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया। बहनों ने बताया कि सच्चा रक्षा सूत्र वह होता है ,जो हमें आत्मिक रूप से सशक्त करे और बुराई से बचाए। दादी ने जिलाधिकारी को एक लेख भी प्रदान किया। इस लेख में उनके विषय में उल्लेख था कि वे अपने नम्र स्वभाव और निर्मल वाणी के माध्यम से सभी के लिए सहारा बनी हुई हैं। जिलाधिकारी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य प्रशासनिक तंत्र को भी मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Aug 6, 2025 - 14:45
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow