अब अनमोल हीरों के आभूषण पहनेंगे अयोध्या में विराजमान रामलला:कारीगरों को नाप जोख के लिए दी गई अनुमति,शेषावतार मंदिर के बगल बनेगा पुण्य आत्माओं का स्मारक
रामलला के आभूषण में सोने के साथ अब डायमंड के आभूषण भी शामिल होने जा रहा है। अब राम मंदिर में 70 करोड़ का सोना दान देने वाले डायमंड व्यापारी ने अब डायमंड का आभूषण बनाकर राम लला को भेंट करने का संकल्प लिया है।इस काम के लिए अब राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कारीगरों को नाप जोख के लिए अनुमति भी दे दी गई है। यह जानकारी राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी है।उन्होंने समिति की पहले दिन की बैठक के बाद अयोध्या में बताया कि राममंदिर की कार्य योजना में एक और नई कार्य योजना शामिल को शामिल किया गया है। अब शेषावतार मंदिर के बगल बनेगा पुण्य आत्माओं का स्मारक बनेगा जो 11 मीटर ऊंचा होगा। उन्होंने बताया कि दो कार्य 2026 के मध्य तक पूरे होंगे। ऑडिटोरियम और म्यूजियम के यह दो कार्य 2026 के मध्य में तक पूरे होंगे। बाकी सभी कार्य दिसंबर 2025 तक हो पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे मंदिर में जो स्वर्ण के कार्य होने थे वह सभी हो पूरे चुके हैं। मुंबई के एक डायमंड व्यापारी ने 70 करोड़ का सोना दान किया था। यही व्यापारी अब राम लला को भेंट डायमंड का आभूषण देना चाहते हैं। राम मंदिर में लगने वाली फसाड लाइट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 5 करोड़ में लगाया फसाड लाइट लगना है। 18 अगस्त को कंपनियां अपना फाइनल डेमो देंगी। 15 अगस्त के बाद राम मंदिर के आधुनिक तकनीक के जरिए बाउंड्री वाल का कार्य भी आरंभ होने जा रहा है।

What's Your Reaction?






