देवरिया में भूमि विवाद में चाकूबाजी:एक महिला गंभीर घायल, दो अन्य भी जख्मी, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में मंगलवार देर शाम भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष के पुरुषोत्तम और कृष्ण मुरारी ने राजकुमारी देवी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित पक्ष की महिलाएं राजकुमारी देवी, स्नेहलता और अमरावती दरवाजे से कुछ सामान फेकने जा रही थीं। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विरोध करने लगे। शुरू में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपितों ने चाकू निकालकर राजकुमारी देवी पर हमला कर दिया। स्नेहलता और अमरावती जब बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी धक्का-मुक्की में चोटें आईं। सूचना मिलते ही खुखुंदू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। राजकुमारी देवी की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुरुषोत्तम और कृष्ण मुरारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है।

Aug 6, 2025 - 14:45
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow