सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की गाजीपुर में मासिक बैठक:पंचायत चुनाव की तैयारी पर जोर, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने का आह्वान

गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक संगठन समीक्षा बैठक कचहरी रोड स्थित अजय मैरेज हॉल में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के संगठन प्रभारी पतिराम राजभर ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन ही वह शक्ति है जिससे गरीबों, शोषितों और वंचितों को उनके हक, अधिकार और न्याय दिलाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। राजभर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से जी-जान से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। इससे अधिक से अधिक लोग चुनाव जीतकर पार्टी के संगठन को मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने के अभियान को गति देने का आह्वान किया। सुरेंद्र राजभर ने कहा कि इससे अब तक राजनैतिक हिस्सेदारी से वंचित समाज को उनका अधिकार मिल सकेगा। सुभासपा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को पंचायत चुनाव में लागू कराकर सभी को सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए प्रयत्नशील है। बैठक में धर्मेंद्र राजभर, सिंहासन राम, सुरेश राजभर, समशेर राजभर, प्रीतम कन्नौजिया और अरुण बिंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aug 5, 2025 - 16:38
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow