सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण:हैदरगंज में ओटी संचालन शुरू, तारून और बीकापुर में भी जांची सुविधाएं

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज, तारून और बीकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। हैदरगंज सीएचसी में उन्होंने ओपीडी संचालन, औषधि और आकस्मिक सेवाओं की जांच की। इस दौरान सीएमओ ने हैदरगंज में ऑपरेशन थिएटर का संचालन भी प्रारंभ करवाया। हैदरगंज में ओटी शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को अब अच्छा खासा फायदा मिलेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारून में डॉ. बानियान ने ओपीडी सेवाओं, इमरजेंसी सेवाओं और औषधियों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। उन्होंने लैबोरेट्री, कोल्ड चेन पॉइंट, प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड और जननी सुरक्षा योजना वार्ड का भी बारीकी से अवलोकन किया। वहां भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीज से यह भी पूछा कि चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाई तो नहीं लिखी जा रही है आप लोगों को नाश्ता और भोजन भी समय से मिल रहा है। मरीज के जवाब के बाद सीएमओ संतुष्ट दिखे। वार्ड में चादरें साफ-सुथरी थीं और शौचालयों में भी अच्छी साफ-सफाई थी। इसके बाद सीएमओ ने बीकापुर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने संपूर्ण परिसर का दौरा किया। सिजेरियन के बाद जननी सुरक्षा योजना वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। सीएचसी बीकापुर में आयोजित एएनएम की साप्ताहिक बैठक में भी सीएमओ ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस माह किए गए कार्यों की समीक्षा की। सभी एएनएम से उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आगामी माह के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी को लक्ष्य के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीपीएम राम प्रकाश पटेल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Aug 6, 2025 - 14:46
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow